गाजियाबाद में पुलिस भर्ती दौड़ के दौरान बड़ा हादसा, 24 घंटे में दो अभ्यर्थियों की मौत, दौड़ते समय गिरे थे
गाजियाबाद में पुलिस भर्ती की दौड़ के दौरान 24 घंटे के भीतर दो अभ्यर्थियों की मौत हो गई। दोनों अभ्यर्थी ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड
HighLights
गाजियाबाद में पुलिस भर्ती दौड़ के दौरान दो अभ्यर्थियों की मौत।
24 घंटे के भीतर हुई ये दुखद घटनाएँ, मचा हड़कंप।
शामली के विवेक और मथुरा के अतुल ने गंवाई जान।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों की दौड़ में 24 घंटे में दो अभ्यर्थियों की मौत हो गई। दोनों दौड़ते हुए गिर गए थे। एक अभ्यर्थी की तबियत कल सुबह बिगड़ी थी जबकि एक अभ्यर्थी आज सुबह दौड़ते हुए अचेत होकर गिर गया।
गोविंदपुरम स्थित 47वीं वाहिनी पीएसी में तीन अक्टूबर से नौ अक्टूबर तक पुलिस अभ्यर्थियों की दौड़ हो रही है। आज सुबह शामली के झिंझाना थानाक्षेत्र स्थित गांव पूर्माफी निवासी 23 वर्षीय विवेक कुमार दौड़ते हुए अचानक गिर गए।
विवेक को तत्काल संजय नगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। इससे पूर्व सोमवार सुबह मथुरा के थाना महाबन स्थित गांव कारब निवासी 27 वर्षीय अतुल कुमार गिरते हुए अचेत हो गए थे। अतुल को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया था। जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
