गाजियाबाद में रैपिड मेट्रो फ्लाईओवर पर ट्रक ने टेंट-डीजे कारोबारी दो भाइयों को रौंदा, मौके पर ही मौत
साहिबाबाद में रैपिड मेट्रो स्टेशन फ्लाईओवर पर शुक्रवार रात एक ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को कुचल दिया। टेंट ...और पढ़ें
-1773581126764_m.webp)
साहिबाबाद में रैपिड मेट्रो स्टेशन फ्लाईओवर पर ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को कुचल दिया।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। लिंक रोड थाना क्षेत्र में रेपिड मेट्रो स्टेशन फ्लाइओवर पर शुक्रवार रात ट्रक ने बाइक सवार टेंट और डीजे कारोबारी दो भाइयों को रौंद दिया। एक भाई की मौके पर जबकि दूसरे ने नरेंद्र मोहन अस्पताल में दम तोड़ दिया। राहगीरों ने घटना की सूचना और ट्रक के नंबर का फोटो पुलिस को दिया है। मृतकों के पिता ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोदीनगर शिवपुरी निवासी विनोद कुमार टैंट और डीजे का काम करते हैं। उन्होंने कारोबार की जिम्मेदारी दोनों बेटों आकाश (27) और वरुण (22) को सौंप दी थी। आकाश टैंट और वरुण डीजे का काम संभालते थे। शुक्रवार को दोनों भाइयों ने दिल्ली शास्त्री पार्क में आयोजित शादी समारोह में डीजे और टैंट का ठेका लिया था। काम खत्म करने के बाद दोनों बाइक से मोदीनगर जा रहे थे। रात करीब 12 बजे रेपिड मेट्रो स्टेशन फ्लाईओवर पर ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
वारदात के बाद चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस और एम्बूलेंस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को उपचार के लिए नरेंद्र मोहन अस्पताल लेकर पहुंची। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि एक युवक की मौके पर मौत हो गई थी। दूसरे की अस्पताल में मौत हो गई है। राहगीरों ने ट्रक का फोटो मुहैया कराया है। नंबर के आधार पर आरोपित चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
बुझ गए घर के दोनों चिराग
स्वजन ने बताया कि विनोद कुमार के परिवार में दो बेटे और तीन बेटियां थी। बेटी मोनिका और तन्नू की शादी कर दी थी। एक बेटी दिया पढ़ाई कर रही है। घर के दोनों चिराग आकाश और वरुण के बुझ जाने पर जीवन में अंधेरा हो गया है। बुढ़ापे की लाठी चली गई।
