LPG Crisis: पटरी पर लौट रही व्यवस्था, गाजियाबाद में रसोई गैस के लिए एजेंसी पर भीड़ होने लगी कम
गाजियाबाद में रसोई गैस सिलिंडर की आपूर्ति व्यवस्था पटरी पर लौट रही है। एजेंसियों पर भीड़ कम हो रही है ...और पढ़ें

राजनगर में गैस एजेंसी के बाहर आज लाइन नहीं है, कल यहां पर लाइन थी। फोटो- जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। जिले में रसोई गैस सिलिंडर की आपूर्ति की व्यवस्था पटरी पर लौटने लगी है। अब एजेंसी पर भीड़ कम हो रही है, सर्वर की स्पीड में भी सुधार हुआ है। इससे लोगों को राहत मिल रही है। उम्मीद है कि अगले एक- दो दिन में स्थिति और बेहतर हो जाएगी।
एजेंसी संचालकों को आदेश का इंतजार
जिले में कामर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति को लेकर गैस एजेंसी संचालकों को राज्य सरकार और जिला प्रशासन से आदेश मिलने का इंतजार है। गैस एजेंसियों पर कामर्शियल गैस सिलिंडर आने शुरू हो गए है।

इनकी आपूर्ति फिलहाल शैक्षिक संस्थानों, अस्पतालों और जेल में खाना बनाने के लिए की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही होटल , रेस्तरां, ढाबे सहित अन्य स्थानों पर भी कामर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।

डासना गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भीड़
डासना स्थित इंडेन गैस एजेंसी को रविवार को 720 गैस सिलेंडर वितरित किए गए। गैस एजेंसी के बाहर भारी संख्या में उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए कई बार पुलिस की गाड़ियां भी आती रहती हैं।

एजेंसी स्वामी संजय मित्तल का कहना है कि इस गैस एजेंसी पर लगभग 15 हजार 500 उपभोक्ता मासिक गैस सिलेंडर का रिफिल लाभ ले रहे हैं। क्षेत्र में फिलहाल पाइप्ड नेचुरल गैस, पीएनजी सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसलिए सभी उपभोक्ता एलपीजी सिलेंडर पर ही निर्भर हैं।
