विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड केस में नया मोड़, पिता का एक और झूठ आया सामने; बेटियां नहीं हुई थीं फेल 

Published: Thu, 12 Feb 2026 12:24 PM (IST)

गाजियाबाद के भारत सिटी सोसायटी में तीन नाबालिग बहनों की सामूहिक आत्महत्या मामले में पिता चेतन के झूठ का पर्दाफाश ...और पढ़ें

गाजियाबाद सुसाइड केस में बच्चियों के पिता चेतन के झूठ की पोल खुली।  फोटो- जागरण ग्राफिक्स

गाजियाबाद सुसाइड केस में बच्चियों के पिता चेतन के झूठ की पोल खुली। फोटो- जागरण ग्राफिक्स

HighLights

  1. आर्थिक तंगी के कारण छुड़वाई थी बेटियों की पढ़ाई

  2. कोरियन कल्चर से जुड़ाव पिता के मोबाइल के जरिए था

आशुतोष गुप्ता, साहिबाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र स्थित भारत सिटी सोसायटी में तीन नाबालिग सगी बहनों की सामूहिक आत्महत्या मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। ताजा मामले में सुसाइड करने वाली बच्चियों के पिता चेतन के एक और झूठ का पर्दाफाश हुआ है। दरअसल, चेतन ने पुलिस और मीडिया से बातचीत में कई ऐसी बातें कहीं जो अब झूठ साबित हो रही हैं। इससे उसके शातिर दिमाग की पोल खुल गई है।

बच्चियां नहीं हुई थी फेल, चेतन ने बोला था झूठ

चेतन ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि तीनों बेटियों के फेल होने पर उनकी पढ़ाई छुड़वाई थी, लेकिन पुलिस ने बुधवार को शालीमार गार्डन ग्रीन फील्ड स्कूल जाकर वहां के मैनेजर अजीत सिंह ने बताया कि चेतन ने अगस्त 2018 में प्राची का दाखिला कक्षा एक, अप्रैल 2019 में निशिका का दाखिला कक्षा तीन में और मई 2019 में पाखी को केजी में भर्ती कराया था। एक साल बाद कोरोना काल में सभी बच्चियों को अगली कक्षा में भेज दिया गया।

Ghaziabad Khabar news (9)

कोरोना काल के बाद जब स्कूल खुले तो कोई भी बच्ची स्कूल नहीं पहुंची। न ही स्वजन ने स्कूल आकर उनके टीसी लिए। उस समय की अध्यापिकाएं बदलने के कारण बच्चियों के व्यवहार के बारे में पता नहीं चल सका है। जांच में सामने आया है कि चेतन ने आर्थिक कारणों से बच्चियों की पढ़ाई छुड़वाई थी।

पिता के मोबाइल से कोरियन कल्चर से जुड़ी थीं बेटियां

बेटियों के सुसाइड के बाद पिता चेतन ने पुलिस और पत्रकारों को गुमराह करना शुरू कर दिया था। सुसाइड करने वाली तीनों बेटियां पिता के मोबाइल से कोरियन कल्चर से बेटियां जुड़ी थीं, लेकिन चेतन ने बेटियों की कोरियन कल्चर की लत छुड़ाने के लिए जिन दो मोबाइल को बेचने का दावा किया था, उसके पीछे लत छुड़ाना कारण नहीं बल्कि कमजोर आर्थिक स्थिति थी। बच्चियों का जो यूट्यूब चैनल पुलिस को मिला है, वह भी उन्होंने अपने पिता के मोबाइल फोन में ही बनाया था।  यहां क्लिक कर पढ़ें मामले की पूरी डिटेल...