विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद से रेल सफर करने वालों के लिए बड़ी राहत, 10 दिन बाद 18 लोकल ट्रेनें फिर हुईं चालू

Published: Tue, 06 Oct 2026 05:25 AM (IST)

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर 10 दिन का पावर और ट्रैफिक ब्लॉक समाप्त होने के बाद सोमवार से ट्रेनों का संचालन ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर 10 दिन का ब्लॉक समाप्त।

  2. जंग लगी रेल और क्षतिग्रस्त स्लीपर बदले गए।

  3. सोमवार से सभी ट्रेनों का संचालन सामान्य हुआ।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर जंग लगी रेल और टूटे व क्षतिग्रस्त स्लीपरों को बदलने के लिए रेलवे का 10 दिन का पावर और ट्रैफिक ब्लाक खत्म होने के बाद सोमवार को ट्रेनों का संचालन सामान्य हो गया।

ट्रैफिक ब्लाक के चलते गाजियाबाद से दिल्ली, नई दिल्ली, साहिबाबाद, मेरठ, मुरादाबाद और पलवल आदि स्टेशनों की ओर चलने वाली लोकल 18 ट्रेनों का संचालन रद किया गया था। जबकि 28 ट्रेनों का प्लेटफार्म बदला गया था।

गाजियाबाद-दिल्ली और दिल्ली-गाजियाबाद के बीच चलने वाली कई ईएमयू के अलावा मेरठ, मुरादाबाद, पलवल और साहिबाबाद से जुड़ी ट्रेनें शामिल हैं। ट्रेन संख्या 64426 नई दिल्ली-गाजियाबाद और 64429 गाजियाबाद-नई दिल्ली 25 सितंबर से चार अक्टूबर तक रद रहेंगी।

यह ट्रेनें रहीं प्रभावित

इसी तरह 64437 गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन, 64402 दिल्ली जंक्शन-साहिबाबाद, 64411 साहिबाबाद-नई दिल्ली-दिल्ली जंक्शन, 64408 दिल्ली जंक्शन-गाजियाबाद, 64906 गाजियाबाद-पलवल, 64419 हजरत निजामुद्दीन-गाजियाबाद, 64409 गाजियाबाद-नई दिल्ली, 64428 नई दिल्ली-गाजियाबाद, 64431 गाजियाबाद-नई दिल्ली, 64432 नई दिल्ली-गाजियाबाद और 64433 गाजियाबाद-नई दिल्ली भी इसी अवधि में नहीं चलेंगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 64553 मुरादाबाद-गाजियाबाद, 64555 गाजियाबाद-मेरठ सिटी, 64556 मेरठ सिटी-गाजियाबाद और 64554 गाजियाबाद-मुरादाबाद भी 25 सितंबर से चार अक्टूबर तक रद रहीं। जबकि ट्रेन संख्या 64051 पलवल-गाजियाबाद को एक दिन पहले यानी 24 सितंबर से तीन अक्टूबर तक रद रही।

रविवार रात 12 बजे ब्लाक खत्म होने के बाद सोमवार से इन सभी ट्रेनों का संचालन सामान्य हो गया। ब्लाक के चलते जिन 28 ट्रेनों का प्लेटफार्म नंबर बदला गया था वह भी सोमवार से पूर्व की तरह अपने प्लेटफार्म से होकर गुजरनी शुरू हो गईं।

यह भी पढ़ें- रेल यात्री ध्यान दें! फगवाड़ा में FOB निर्माण के चलते शान-ए-पंजाब दो दिन लुधियाना से चलेगी; कई ट्रेनें प्रभावित

यह भी पढ़ें- उत्तर से दक्षिण बिहार अब और करीब, 2400 करोड़ का नया मोकामा रेल पुल तैयार; 3 ट्रैक से दौड़ेंगी ट्रेनें