विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिंदू नेता के मर्डर का प्लान फेल, पाकिस्तानी यूट्यूबर का वीडियो देख रच रहे थे साजिश; गाजियाबाद से 6 अरेस्ट

Published: Thu, 12 Mar 2026 04:47 PM (IST)

गाजियाबाद में एक हिंदू नेता की हत्या की साजिश रचने के आरोप में मसूरी के नाहल गांव से छह लोग ...और पढ़ें

गाजियाबाद में एक हिंदू नेता की हत्या की साजिश रचने के आरोप में मसूरी के नाहल गांव से छह लोग गिरफ्तार हुए हैं। एआई जेनरेटेड सांकेतिक इमेज

गाजियाबाद में एक हिंदू नेता की हत्या की साजिश रचने के आरोप में मसूरी के नाहल गांव से छह लोग गिरफ्तार हुए हैं। एआई जेनरेटेड सांकेतिक इमेज

HighLights

  1. गाजियाबाद में हिंदू नेता की हत्या की साजिश का पर्दाफाश।

  2. पाकिस्तानी यूट्यूबर के वीडियो देखकर रची गई थी योजना।

  3. जैश-ए-मोहम्मद और फरतुल्लाह गोरी ग्रुप से जुड़े थे आरोपी।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। पुलिस और इंटेलिजेंस ने देश के खिलाफ आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में मसूरी के नाहल गांव से छह लोगों को पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया है। आरोपी जैश के मोहम्मद और कट्टरपंथी नेटवर्क फरतुल्लाह गोरी ग्रुप के वीडियो शेयर करते थे।

बता दें कि नाहल के पांच लोग एक पाकिस्तानी यूट्यूबर को फॉलो कर रहे थे। उसके वीडियो देखकर साजिश रच रहे थे। उन्होंने आज ही एक हिंदू नेता की हत्या करने की योजना बनाई थी। अगर वे पकड़े नहीं जाते तो आज ही हत्या हो जाती। उन्होंने पाकिस्तानी यूट्यूबर के वीडियो देखकर ग्रुप बनाया था। वे बहुत बड़े पैमाने पर साजिश रच रहे थे।

मुसलमानों का विरोध करने वाले किसी मुस्लिम या हिंदू को मारने की प्लानिंग चल रही थी। फिर एक हिंदू नेता को मारने का फैसला किया गया। यह हिंदू नेता गाजियाबाद का है। पाकिस्तानी यूट्यूबर ने पांच नेताओं को भी टारगेट किया था।

कौन हैं छह आरोपी

उल्लेखनीय है कि अभी आरोपितों से पूछताछ चल रही है। आरोपितों के खिलाफ गैर कानूनी गतिविधियों (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मुकदमा लिखा जा रहा है। पुलिस ने जिन छह आरोपितों को पकड़ा है, उनमें नाहल निवासी 20 वर्षीय शावेज, 23 वर्षीय जुनैद, 22 वर्षीय फरदीन, 36 वर्षीय इकराम, 48 वर्षीय फजलू और 45 वर्षीय जावेद शामिल है। आरोपितों में इकराम अधिवक्ता है।

सलीम वास्तविक केस का पुलिस ने क्यों किया जिक्र

पुलिस का कहना है कि लोनी में सलीम वास्तविक पर हुए जानलेवा हमले के बाद इंटरनेट मीडिया पर लगातार निगरानी की जा रही थी। इसी निगरानी के दौरान नाहल के कुछ लोगों के इंटरनेट मीडिया अकाउंट्स से देश विरोधी और भड़काऊ जानकारी लगातार डाली जा रही थी।

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, खुफिया इनपुट के बाद 6 संदिग्ध दबोचे; सलीम वास्तविक केस से कनेक्शन