गाजियाबाद में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, खुफिया इनपुट के बाद 6 संदिग्ध दबोचे; सलीम वास्तविक केस से कनेक्शन
गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र में पुलिस और इंटेलिजेंस ने देश विरोधी आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में नाहल गांव के छह लोगों को हिरासत में लिया है।

गाजियाबाद पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार। तस्वीर- एआई जनरेटेड
HighLights
गाजियाबाद के मसूरी से पांच लोग हिरासत में लिए गए।
आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है इनपर।
पुलिस और इंटेलिजेंस द्वारा पूछताछ जारी, UAPA लगेगा।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। देश के खिलाफ आतंकी गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप में पुलिस और इंटेलिजेंस ने मसूरी के नाहल गांव के छह लोगों को पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया।
अभी आरोपितों से पूछताछ चल रही है। आरोपितों के खिलाफ गैर कानूनी गतिविधियों (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मुकदमा लिखा जा रहा है।
कौन हैं छह आरोपी
पुलिस ने जिन छह आरोपितों को पकड़ा है, उनमें नाहल निवासी 20 वर्षीय शावेज, 23 वर्षीय जुनैद, 22 वर्षीय फरदीन, 36 वर्षीय इकराम, 48 वर्षीय फजलू और 45 वर्षीय जावेद शामिल है। आरोपितों में इकराम अधिवक्ता है।
सलीम वास्तविक केस का पुलिस ने क्यों किया जिक्र
पुलिस का कहना है कि लोनी में सलीम वास्तविक पर हुए जानलेवा हमले के बाद इंटरनेट मीडिया पर लगातार निगरानी की जा रही थी। इसी निगरानी के दौरान नाहल के कुछ लोगों के इंटरनेट मीडिया अकाउंट्स से देश विरोधी और भड़काऊ जानकारी लगातार डाली जा रही थी।
पुलिस ने ही आरोपितों को पकड़ा है। पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड़ का कहना कि एटीएस और इंटेलिजेंस ब्यूरो को भी आरोपितों के पकड़े जाने की सूचना दे दी गई है। इसी कड़ी में पुलिस कुछ और आरोपितों को भी शीघ्र पकड़ने की तैयारी में है।
आरोपितों ने व्हाट्सऐप ग्रुप बनाकर शेयर किए जिहादी मैसेज
आरोपितों ने वाट्सएप ग्रुप बनाकर भी जेहादी मैसेज आगे बढ़ाए। इस ग्रुप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई शहरों के युवक जुड़े हुए थे।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
