विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद की सोसायटी में 10 आवारा कुत्तों ने महिला पर किया हमला, बाउंड्री पर चढ़कर बचाई जान; वीडियो वायरल

Published: Thu, 26 Nov 2026 11:14 PM (GMT+05:30)

गाजियाबाद की नित्या होम्स सोसायटी में 23 नवंबर को आवारा कुत्तों के झुंड ने एक महिला पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं और उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। 

राजनगर एक्सटेंशन में महिला को कुत्तों ने घेरकर किया हमला। फोटो: वीडियो ग्रैब

राजनगर एक्सटेंशन में महिला को कुत्तों ने घेरकर किया हमला। फोटो: वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. गाजियाबाद सोसायटी में आवारा कुत्तों ने महिला पर हमला किया।

  2. हमले में घायल महिला को अस्पताल में उपचार दिया गया।

  3. सीसीटीवी फुटेज मांगने पर पति को मिली जान से मारने की धमकी।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की ऑफिसर सिटी-1 नित्या होम्स सोसायटी में आवारा कुत्तों का आतंक लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है।

23 नवंबर को सोसायटी परिसर में टहल रही एक महिला पर आठ से 10 आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्तों से बचने के लिए महिला स्विमिंग पूल की बाउंड्री पर चढ़ गईं।

इस दौरान दूसरी महिला ने किसी तरह कुत्तों के झुंड को वहां से भगाया। हमले में घायल महिला को उपचार के लिए यशोदा अस्पताल ले जाया गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

कुत्तों के हमले में महिला घायल

घायल महिला के पति स्वर्ण गर्ग के मुताबिक, कुत्तों के हमले में उनकी पत्नी को चोटें आई हैं। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के साथ एंटी रेबीज समेत अन्य इंजेक्शन लगाए गए हैं।

घटना के बाद उन्होंने सोसायटी प्रबंधन, आरडब्ल्यूए और नगर निगम को शिकायत देकर कुत्तों की समस्या के समाधान की मांग की थी। साथ ही घटना का सीसीटीवी फुटेज भी मांगा था।

एओए अध्यक्ष आशीष अवस्थी का कहना है कि सोसायटी में कुत्तों के लिए फीडिंग प्वाइंट भी बनाए गए हैं। नगर निगम की टीम शिकायत पर कुत्तों को पकड़ने आती है, लेकिन नसबंदी के बाद उन्हें दोबारा सोसायटी में छोड़ दिया जाता है।

इससे समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने इस संबंध में नगर आयुक्त को लिखित शिकायत भी भेजी है।

सीसीटीवी फुटेज मांगने पर धमकी 

महिला के पति स्वर्ण गर्ग ने पुलिस चौकी में शिकायत देकर एओए से जुड़े कुछ लोगों पर गाली-गलौज, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

उनका आरोप है कि 23 नवंबर की रात कुत्तों के हमले की सीसीटीवी फुटेज मांगने और अपनी समस्या रखने के दौरान उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। पीड़ित ने पुलिस से प्राथमिकी दर्ज करने, संबंधित स्थानों की सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में GDA की बड़ी लापरवाही, बिना रिफ्लेक्टर और साइन बोर्ड के खोल दिया यूटर्न; पलटी पिकअप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।