विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में सरदार पटेल जयंती खेल प्रतियोगिता, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन में विजेताओं का जलवा

Published: Mon, 02 Nov 2026 06:09 AM (IST)

गाजियाबाद के राजेंद्र नगर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में सरदार पटेल जयंती पर आयोजित खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न खेलों का आयोजन हुआ।

गाजियाबाद में सरदार पटेल जयंती खेल प्रतियोगिता ( फोटो स्रोत : जागरण )

गाजियाबाद में सरदार पटेल जयंती खेल प्रतियोगिता ( फोटो स्रोत : जागरण )

HighLights

  1. सरदार पटेल जयंती पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन।

  2. बास्केटबॉल में एससी हूपर्स और आइपेक विजेता बनीं।

  3. वॉलीबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स में भी खिलाड़ियों ने जीते खिताब।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। राजेंद्र नगर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के मैदान पर समाधान शक्ति संस्था की ओर से सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा

प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता अंडर-14 बालक वर्ग में एससी हूपर्स विजेता बनी। वहीं, सीनियर बालिका में आइपेक की टीम विजेता बनी। वालीबाल में सीनियर ब्वाय भाटी क्लब विजेता बनी।

बैडमिंटन प्रतियोगिता सीनियर बालक वर्ग में मयंक, जूनियर बालक वर्ग में दक्ष शर्मा, सीनियर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में संदीप बंसल, सीनियर बालक वर्ग 200 मीटर दौड़ में मनीष तोमर, सीनियर बालक वर्ग 400 मीटर दौड़ में पुनीत प्रथम स्थान पर रहे।

इन खिलाड़ियों ने किया कमाल

कबड्डी प्रतियोगिता सीनियर बालिका वर्ग में सद्भावना टीम विजेता बनी। बैडमिंटन जूनियर बालिका वर्ग में प्रवीण कौर, सीनियर बालिका वर्ग में भारती निरवान, एथलेटिक्स प्रतियोगिता अंडर-14 बालिका वर्ग 200 मीटर दौड़ में रेनू, अंडर-14 बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में पायल, सीनियर बालिका वर्ग 400 मीटर दौड़ में नाफिया, सीनियर बालिका वर्ग 200 मीटर दौड़ में तनुश्री, सीनियर बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में पलक सिंह प्रथम स्थान हासिल किया।

इस मौके पर भाजपा के पूर्व महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, पार्षद श्याम शर्मा, पार्षद राहुल शर्मा, पार्षद संजय रावत, प्रतीक माथुर आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- मुरासु चक्रवात के चलते आज चेन्नई में बंद रहेंगे स्कूल, 3-4 नवंबर को आंध्र में भारी बारिश की संभावना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।