विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अब नहीं लगेगा जाम', गाजियाबाद में सेठ मुकुंदलाल चौराहे से MMG अस्पताल तक का रास्ता होगा चौड़ा; खर्च होंगे 10 करोड़

Published: Sat, 07 Nov 2026 08:47 AM (IST)

गाजियाबाद के सेठ मुकुंदलाल चौराहे से एमएमजी अस्पताल तक के मार्ग पर यातायात सुगम बनाने के लिए जीडीए 9.78 करोड़ ...और पढ़ें

सेठ मुकुन्दलाल चौराहे पर जाम से मिलेगी राहत। जागरण

सेठ मुकुन्दलाल चौराहे पर जाम से मिलेगी राहत। जागरण

HighLights

  1. सेठ मुकुंदलाल चौराहे पर यातायात सुगम बनाने का कार्य तेजी से जारी।

  2. जीडीए 9.78 करोड़ रुपये से मार्ग का सुदृढ़ीकरण और सुंदरीकरण।

  3. चौड़ीकरण, यू-टर्न, स्लिप रोड से जाम की समस्या में कमी आएगी।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद के व्यस्ततम मार्गों में शामिल सेठ मुकुंदलाल चौराहे से ठाकुरद्वारा तिराहे होते हुए एमएमजी अस्पताल तक का सफर सुगम होगा।

जीडीए की ओर से करीब डेढ़ किमी लंबे मार्ग के सुदृढ़ीकरण और सुंदरीकरण के कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इस पर 9.78 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

यू-टर्न की होगी व्यवस्था 

योजना के तहत मार्ग का चौड़ीकरण करने के साथ विभिन्न स्थानों पर बैक-टू-बैक और सिंगल यू-टर्न बनाए जा रहे हैं। नवयुग मार्केट और दिल्ली गेट की ओर जाने वाले वाहनों के लिए भी यू-टर्न की व्यवस्था होगी।

बार-बार रुककर मुड़ने की जरूरत नहीं

इसके अलावा 12 मीटर चौड़ी स्लिप रोड विकसित की जाएगी। इससे वाहनों को बार-बार रुककर मुड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी और यातायात का दबाव कम होगा। परियोजना में आधुनिक फुटपाथ, स्ट्रीट लाइट, टेबल टाप स्पीड ब्रेकर, सड़क की मार्किंग और ग्रीन बेल्ट का सुंदरीकरण भी शामिल है।

जीडीए उपाध्यक्ष नन्द किशोर कलाल ने बताया कि हापुड़ रोड और एमएमजी अस्पताल तक जुड़ने वाली लिंक गलियों का भी सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। काम पूरा होने पर वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को राहत मिलने के साथ जाम की समस्या कम होगी।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में आज सुबह 7 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन लागू, राजनगर में होगी सीएम योगी की पदयात्रा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।