गाजियाबाद में आज सुबह 7 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन लागू, राजनगर में होगी सीएम योगी की पदयात्रा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राजनगर एक्सटेंशन में पदयात्रा के कारण गाजियाबाद में यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। यह व्यवस्था ...और पढ़ें
-1760615276417_v-1793848588662_m.webp)
गाजियाबाद में यातायात डायवर्जन लागू।
HighLights
सीएम योगी की पदयात्रा के लिए यातायात डायवर्जन लागू।
गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था।
सुबह 7 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगी व्यवस्था।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आज (गुरुवार) को राजनगर एक्सटेंशन में होने वाली पदयात्रा को लेकर यातायात पुलिस ने डायवर्जन लागू किया है।
पुलिस के अनुसार, सुबह 7 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक यह व्यवस्था प्रभावी रहेगी। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस और यातायात कर्मियों को प्रमुख चौराहों तथा मार्गों पर तैनात किया गया है।
मेरठ रोड पर राजनगर एक्सटेंशन चौराहे से रिवर हाइट गोल-चक्कर तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद की गई है। इसके अतिरिक्त डायमंड फ्लाईओवर रेड लाइट से हापुड़ चुंगी की ओर भारी व्यावसायिक वाहन बंद किए गए हैं।
हिडन मेट्रो स्टेशन से रोटरी गोल-चक्कर, करहेड़ा तिराहा से नागद्वार और कारण गेट व लाजपत नगर की ओर से हिडन एयरफोर्स गोल-चक्कर की तरफ भी भारी व्यावसायिक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है।
नागद्वार से रोटरी की ओर भारी व्यावसायिक वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। दुहाई स्थित ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से गाजियाबाद की ओर भारी व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश भी प्रतिबंधित किया गया है।