अब बहुत हो गया...! ट्रांस हिंडन में गंगा जल नहीं मिलने से खफा लोगों का टूटा सब्र का बांध, अब किया ये ऐलान
ट्रांस हिंडन के कई क्षेत्रों में गंगाजल न मिलने से लोगों में भारी रोष है, क्योंकि उन्हें उच्च टीडीएस वाला ...और पढ़ें

ट्रांस हिंडन में गंगाजल की मांग तेज, निवासी बैनर लगाकर करेंगे विरोध (एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
ट्रांस हिंडन में गंगाजल न मिलने से लोगों में रोष।
नगर निगम और भूजल में उच्च टीडीएस वाला पानी।
मुख्यमंत्री से गंगाजल आपूर्ति की मांग को लेकर बैनर वार।
साहिबाबाद, जितेंद्र सिंह। ट्रांस हिंडन के कई क्षेत्रों में गंगाजल न पहुंचने से लोगों में रोष है। कई सालों से निवासी गंगाजल की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी न होने के विरोध में अब कॉलोनी और सोसायटी में बैनर वार शुरू होगा। बैनर में लोग मुख्यमंत्री से मांग करेंगे कि हर घर को गंगाजल मिले।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर निगम से होने वाली जलापूर्ति में पानी ज्यादा टीडीएस का मिल रहा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
चार साल से उठ रही गंगाजल की मांग..
साहिबाबाद आरडब्ल्यूए महासंघ करीब चार साल से गंगाजल की मांग उठा रहा है। पदाधिकारियों का कहना है कि डीएलएफ कॉलोनी, पप्पू कॉलोनी, विक्रम एन्क्लेव, शालीमार गार्डन, राजेंद्र नगर, राजबाग, गिरधर एन्क्लेव, श्याम पार्क, लाजपत नगर, सत्यम एन्क्लेव, मोहन नगर व अन्य क्षेत्रों में गंगाजल की आपूर्ति नहीं है।
यहां नगर निगम जलापूर्ति करता है। नगर निगम की जलापूर्ति में ज्यादा टीडीएस होने से लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं, सेवियर, गुलमोहर ग्रींस और पार्श्वनाथ सोसायटी में भूजल से आपूर्ति हो रही है।
विरोध करने पर उतारू हुए लोग
यहां टीडीएस करीब 2000 तक रहता है। इससे कॉलोनियों और सोसायटियों के निवासी परेशान हैं। इस कारण निवासी गंगाजल की मांग कर रहे हैं। मांग न पूरी होने के विरोध में अब कॉलोनी और सोसायटियों में बैनर लगाकर विरोध जताया जाएगा।
करीब चार साल से गंगाजल की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी अभी तक गंगाजल नहीं पहुंच सका है। इसको लेकर अगले महीने कॉलोनियों और सोसायटियों में बैनर लगाकर गंगाजल की मांग करेंगे।--प्रमोद राणा, संयोजक, साहिबाबाद आरडब्ल्यूए महासंघ
पीने के पानी का टीडीएस बहुत ज्यादा है। इस कारण काफी समय से गंगाजल की मांग की जा रही है। बावजूद इसके सुनवाई नहीं हो रही है।-- प्रीति सिंह, निवासी, राजेंद्र नगर
कई सालों से गंगाजल की मांग की जा रही है। बावजूद इसके अभी तक गंगाजल की आपूर्ति नहीं हो सकी है। इससे निवासियों को बहुत परेशानी हो रही है।-- महेश चंद्र राठी, निवासी, राजेंद्र नगर
नगर निगम से होने वाली जलापूर्ति का टीडीएस बहुत ज्यादा रहता है। इससे बीमारी की आशंका बनी रहती है। मांग के बावजूद गंगाजल की आपूर्ति अभी तक नहीं हो पाई है।-- सीमा बक्शी, निवासी, राजेंद्र नगरयह भी पढ़ें- आस्था का रंग ना हो बेरंग: सुरक्षाबलों ने संभाला मोर्चा, हर जगह ड्रोन कैमरे से हो रही निगरानी