विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आस्था का रंग ना हो बेरंग: सुरक्षाबलों ने संभाला मोर्चा, हर जगह ड्रोन कैमरे से हो रही निगरानी

Published: Sun, 15 Nov 2026 11:48 PM (IST)

ट्रांस हिंडन क्षेत्र के छठ घाटों पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया, जिसमें ड्रोन से निगरानी और सिविल ड्रेस में जवान शामिल हैं।

आस्था का रंग ना हो बेरंग: सुरक्षाबलों ने संभाला मोर्चा, हर जगह ड्रोन कैमरे से हो रही निगरानी ( एआई जेनरेटेड इमेज )

आस्था का रंग ना हो बेरंग: सुरक्षाबलों ने संभाला मोर्चा, हर जगह ड्रोन कैमरे से हो रही निगरानी ( एआई जेनरेटेड इमेज )


HighLights

  1. छठ घाटों पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात।

  2. अप्रिय घटनाओं पर अंकुश लगाने ड्रोन से निगरानी।

  3. सीसीटीवी कैमरे और गोताखोर भी सुरक्षा में शामिल।

साहिबाबाद, अजय सक्सेना। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में स्थाई और अस्थाई छठ घाटों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा। अप्रिय घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने ड्रोन से घाटों की निगरानी की। वहीं घाटों पर सिविल ड्रेस में पुलिस बल तैनात रहा।

सीसीटीवी कैमरे से हो रही निगरानी..

डीसीपी ट्रांस हिंडन रिजुल ने बताया कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छठ घाटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि कैमरों के माध्यम से पुलिस कर्मी कंट्रोल रूम से चप्पे-चप्पे पर नजर रखे हुए हैं। जलाशयों में होने वाली अनहोनी को रोकने के लिए गोताखोर तैनात किए गए हैं। हिंडन समेत अन्य मुख्य घाटों पर सतर्कता बरती जा रही है।

चप्पे-चप्पे पर पुलिसबल तैनात

उन्होंने बताया कि तीन घेरों में घाटों की सुरक्षा की जा रही है। पहले घेरे में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात हैं। दूसरे घेरे में पुलिस बल सिविल ड्रेस में तैनात किया गया है।

वहीं तीसरे घेरे में महिला कांस्टेबल घाटों के पास सिविल ड्रेस में तैनात हैं। अधिकांश घाटों की ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

यह भी पढ़ें- छठ पूजा 2026: साहिबाबाद में घाटों की बदहाली से कैसे अर्घ्य देंगे श्रद्धालु? 75% तक काम अधूरे



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।