विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में 20 साल से अधर में लटके विकास कार्य, फूटा लोगों का गुस्सा, दी धरने की चेतावनी

Published: Mon, 30 Nov 2026 03:36 AM (IST)

गाजियाबाद के शाहपुर बम्हैटा स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रीन्स टाउनशिप में 20 साल से अधूरे विकास कार्यों को लेकर निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा।  

गाजियाबाद में 20 साल विकास कार्यों पर फूटा लोगों का गुस्सा (फोटो स्रोत : जागरण )

गाजियाबाद में 20 साल विकास कार्यों पर फूटा लोगों का गुस्सा (फोटो स्रोत : जागरण )

HighLights

  1. जयपुरिया सनराइज ग्रीन्स में 20 साल से विकास कार्य अधूरे।

  2. निवासियों ने बैठक कर कंपनी के प्रति नाराजगी जताई, आश्वासन मिला।

  3. काम शुरू न होने पर कंपनी मुख्यालय, जीडीए पर धरने की चेतावनी।

लक्ष्य चौधरी, गाजियाबाद। शाहपुर बम्हैटा स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रींस इंटीग्रेटेड टाउनशिप में करीब 20 साल से अधूरे पड़े विकास कार्यों को लेकर रविवार को निवासियों का आक्रोश फूट पड़ा।

एसएमवी एजेंसी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से विकसित टाउनशिप में लंबित विकास कार्यों को पूरा कराने की मांग को लेकर निवासियों ने बैठक कर कंपनी के प्रति नाराजगी जताई। अनिल यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में बड़ी संख्या में निवासी शामिल हुए।

कई साल से विकास कार्य अधूरे पड़े..

उन्होंने कहा कि वर्ष 2006 से विकास कार्य अधूरे पड़े हैं, लेकिन बार-बार मांग उठाने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है।

निवासियों के आक्रोश को देखते हुए कंपनी के अधिकारी विशाल श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने निवासियों की समस्याएं सुनीं और जल्द ही लंबित विकास कार्यों को पूरा कराने का आश्वासन दिया।

कंपनी अधिकारी के आश्वासन के बाद निवासियों ने फिलहाल अपना विरोध शांत किया। लेकिन, साथ ही स्पष्ट कर दिया कि अब केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा। विकास कार्यों को धरातल पर पूरा होते देखना चाहते हैं।

आगे करेंगे आंदोलन भी..

निवासियों ने चेतावनी दी कि यदि कंपनी की ओर से किए गए वादे के अनुसार विकास कार्य शुरू नहीं कराए गए तो आंदोलन किया जाएगा।

इसके तहत कंपनी के मुख्यालय और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। निवासियों का कहना है कि लंबे समय से लंबित विकास कार्यों के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अब वे इस मामले में ठोस कार्रवाई चाहते हैं। बैठक में सुशील शर्मा, प्रेम सिंह, मनोज, सत्येंद्र, जयवीर सिंह, जुगेंद्र सिंह, धर्मेंद्र शर्मा और केसर सिंह समेत बड़ी संख्या में टाउनशिप के निवासी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में यातायात माह समाप्ति की ओर...फिर भी लापरवाह वाहन चालक, उड़ाते नजर आए नियमों की धज्जियां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।