विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में यातायात माह समाप्ति की ओर...फिर भी लापरवाह वाहन चालक, उड़ाते नजर आए नियमों की धज्जियां

By Vinit Edited By: Sachin Jha
Published: Mon, 30 Nov 2026 03:26 AM (GMT+05:30)

यातायात माह समाप्त होने वाला है, लेकिन गाजियाबाद में ऑटो चालक क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, जिससे यात्रियों की जान जोखिम में पड़ रही है।    

गाजियाबाद में नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आए वाहन चालक (फोटो स्रोत: जागरण )

गाजियाबाद में नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आए वाहन चालक (फोटो स्रोत: जागरण )

HighLights

  1. ऑटो चालक क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर नियम तोड़ रहे।

  2. पुराने बस अड्डे, विजयनगर बाईपास पर मनमानी साफ दिखी।

  3. पुलिस ने हजारों चालान किए, 91 तिपहिया सीज हुए।

विनित, गाजियाबाद। यातायात माह समाप्ति की ओर है। लेकिन, सड़कों पर यातायात नियमों को तोड़ने का सिलसिला थम नहीं रहा है।

यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं और नियमों का पालन कराने के दावे भी हो रहे हैं, लेकिन तिपहिया वाहन चालकों की मनमानी इन दावों की पोल खोल रही है।

नियमों को तोड़ते नजर आए कई वाहन चालक

रविवार को शहर के कई स्थानों पर ऑटो चालक क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर सड़कों पर दौड़ते नजर आए।

पुराने बस अड्डे और विजयनगर बाईपास के पास ऑटो चालकों की मनमानी साफ दिखाई दी। यहां चालक अपनी सीट पर बैठने के साथ ही दोनों तरफ सवारियों को बैठाकर वाहन चलाते नजर आए।

चालक के बगल में दोनों तरफ सवारियों के बैठने से न केवल वाहन का संतुलन प्रभावित होता है, बल्कि अचानक ब्रेक लगाने या वाहन के अनियंत्रित होने पर हादसे का खतरा भी बढ़ जाता है।

लोगों को किया जा रहा जागरूक

यातायात माह में पुलिस की ओर से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं।

हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात नियमों के पालन पर जोर दिया जा रहा है। लेकिन, सार्वजनिक परिवहन के नाम पर यात्रियों की जान जोखिम में डालने वाले चालकों पर इसका खास असर दिखाई नहीं दे रहा है।

ऑटो में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बैठाना और चालक के आसपास असुरक्षित तरीके से यात्रियों को बैठाना हादसों को न्योता दे रहा है।

प्रभावी कार्रवाई का दावा

ऐसे में यातायात माह के अंतिम दिनों में पुलिस की कार्रवाई और निगरानी पर भी सवाल उठ रहे हैं। यातायात नियमों का पालन कराने के लिए केवल जागरूकता अभियान ही नहीं, बल्कि ऐसे चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी जरूरी है।

एडीसीपी ट्रैफिक वरुण कुमार सिंह के मुताबिक, यातायात माह में 3116 तिपहिय से अतिरिक्त सीट उतारी गई हैं जबकि 4074 तिपहिया के चालान किए गए हैं। नियमों के उल्लंघन पर 91 तिपहिया सीज भी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में शादी से इनकार करने पर प्रेमिका की हत्या, शव को लगाया ठिकाने

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।