मध्य प्रदेश में शादी से इनकार करने पर प्रेमिका की हत्या, शव को लगाया ठिकाने
मध्य प्रदेश के भिंड जिले में शादी को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी करण और उसके साथी विजय को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने शव को ठिकाने लगाया था।
-1795988736829_m.webp)
HighLights
भिंड में शादी विवाद पर प्रेमिका की हत्या।
मुख्य आरोपी करण और साथी विजय गिरफ्तार।
शव को ठिकाने लगाने का भी आरोप।
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के दबोह थाना क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। मुख्य आरोपित करण ने पुलिस पूछताछ में बताया कि युवती से उसका प्रेम संबंध चल रहा था।
शुक्रवार रात उसने युवती को मिलने के लिए ग्राम संसीगढ़ बुलाया था। वहां दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने, लेकिन इसी दौरान शादी को लेकर उनमें विवाद हो गया।
आरोप है कि करण ने पुलिया पर युवती की हत्या की और विजय के साथ मिलकर हत्या कर दी।
वारदात के बाद आरोपित शव को सफेद बाइक से ले जाकर फरदुआ तिराहे पर ठिकाने लगाया। पुलिस ने मामले में दबोह निवासी आरोपित करण परिहार और विजय परिहार को गिरफ्तार किया है।