विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देश का 5वां सबसे प्रदूषित शहर बना गाजियाबाद, 338 AQI में सांस लेना मुश्किल; GRAP-3 की उड़ीं धज्जियां

Published: Thu, 12 Nov 2026 06:14 PM (IST)

गाजियाबाद देश का पांचवां सबसे प्रदूषित शहर बन गया है, जहां एक्यूआई 338 दर्ज किया गया है। इसके बावजूद ग्रेप-3 ...और पढ़ें

देश का पांचवां सबसे प्रदूषित शहर बना गाजियाबाद। फोटो: आर्काइव

देश का पांचवां सबसे प्रदूषित शहर बना गाजियाबाद। फोटो: आर्काइव

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। जिले की हवा बृहस्पतिवार को फिर से बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। आसमान में छाई धुंध और स्मॉग के कारण 338 AQI के साथ गाजियाबाद देश के 288 शहरों में पांचवां सबसे प्रदूषित शहर रहा।

वहीं, संजय नगर का AQI जिले में सबसे अधिक 373 रहा। इससे एक तरफ लोगों का दम घुट रहा है, दूसरी ओर GRAP के तीसरे चरण की पाबंदियों की धज्जियां उड़ रही हैं। नियमों का पालन कराने में अधिकारी फेल साबित हो रहे हैं।

जबकि लोगों की आंखों में जलन और गले में खराश की समस्या लगातार बढ़ रही है। वसुंधरा सेक्टर-15 में नगर निगम द्वारा सड़क किनारे खोदाई कर पाइपलाइन डाली जा रही है।

Ghaziabad pollution 1

खोदाई से निकली मिट्टी सड़क किनारे खुले में पड़ी है, जिसे ढका तक नहीं गया है। सड़क से गुजरने वाले वाहनों की हवा से मिट्टी उड़कर आसपास फैल रही है।

दूसरी ओर GRAP-तीन के तहत सड़कों पर कूड़ा व धूल जमा न होने देने के निर्देशों के बावजूद वसुंधरा सेक्टर-14 व 15 में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इससे नियमित सफाई व कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है।

लोगों का सवाल यह है कि जब उच्चाधिकारी कड़े निर्देश जारी कर चुके हैं, तो नगर निगम व प्रदूषण बोर्ड के स्तर पर उनका पालन क्यों नहीं कराया जा रहा है।

वसुंधरा सेक्टर-15 के संदीप गुप्ता ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी व नगर निगम को एक्स पर टैग करते हुए कार्रवाई की है। यह स्थिति केवल वसुंधरा की नहीं है।

इंदिरापुरम, वैशाली, कौशांबी, साहिबाबाद, मोहननगर, भोपुरा समेत ज्यादातर इलाकों में GRAP की पाबंदियों का पालन नहीं किया जा रहा है।

गोविंदपुरम छोड़ रेड जोन में सभी इलाके

जिले में गोविंदपुरम को छोड़कर लोनी, न्यू तहसील लोनी, संजय नगर, वसुंधरा, वेद विहार, वेव सिटी की हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। गोविंदपुरम की हवा खराब श्रेणी में है। इसके बाद भी अधिकारी कार्रवाई करने के बजाय हाथ पर हाथ रखकर बैठे हुए हैं।

Ghaziabad pollution

इंदिरापुरम का मापक यंत्र रहा बंद

जब भी प्रदूषण का स्तर बढ़ता है किसी न किसी क्षेत्र का प्रदूषण मापक यंत्र बंद कर दिया जाता है। बृहस्पतिवार को इंदिरापुरम में लगा मापक यंत्र बंद रहा।

इससे यहां के लोगों को प्रदूषण का स्तर पता नहीं चल सका। लोगों का कहना है कि प्रदूषण का स्तर कम दर्ज हो इसके लिए मापक यंत्र को बंद किया जाता है।

देश में 5वां सबसे प्रदूषित शहर गाजियाबाद

शहर

एक्यूआई

पंचगांव

388

दिल्ली

350

बहादुरगढ़

346

भिवाड़ी

339

गाजियाबाद

338

स्टेशनों का AQI

क्षेत्र

एक्यूआई

वेव सिटी

364

वेद विहार लोनी

337

वसुंधरा

349

संजय नगर

373

न्यू तहसील लोनी

341

लोनी

346

गोविंदपुरम

255

 
GRAP के नियमों का पालन कराने के लिए टीम निगरानी कर रही है। अगर कहीं उल्लंघन हो रहा है कार्रवाई की जाती। इंदिरापुरम का मापक यंत्र तकनीकी कारणों से बंद है।
- अंकित सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी, यूपीपीसीबी।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद बना उत्तर प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर, सर्वेक्षण में देश में लगातार दूसरी बार तीसरे स्थान पर रहा लखनऊ


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।