विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अभाव, दो लाख आबादी निजी वाहनों पर निर्भर

Published: Mon, 18 May 2026 12:04 AM (IST)

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में सार्वजनिक परिवहन सुविधाओं की कमी के कारण लगभग दो लाख निवासी निजी वाहनों पर निर्भर हैं। सिटी बस सेवा न होने से लोगों को महंगे ऑटो-ई-रिक्शा या निजी वाहनों का उपयोग करना पड़ता है, जिससे ईंधन की बचत के प्रयासों को भी धक्का लगता है।

राजनगर एक्सटेंशन का दृश्य। जागरण

राजनगर एक्सटेंशन का दृश्य। जागरण

HighLights

  1. राजनगर एक्सटेंशन में सार्वजनिक परिवहन सुविधाओं की भारी कमी।

  2. करीब दो लाख आबादी निजी वाहनों पर निर्भर रहती है।

  3. फीडर बस सेवा शुरू करने की मांग उठाई गई।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। ईंधन बचत के लिए प्रशासन लोगों से पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने की अपील कर रहा है, लेकिन शहर के विकसित आवासीय क्षेत्रों में बुनियादी परिवहन सुविधाएं ही नदारद हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण राजनगर एक्सटेंशन है, जहां करीब 15 साल में 70 से अधिक सोसायटियां बस चुकी हैं और लगभग दो लाख की आबादी निवास कर रही है, फिर भी नियमित सिटी बस सेवा आज तक शुरू नहीं हो सकी है।

यहां रहने वाले अधिकांश लोग रोजमर्रा के काम, नौकरी, स्कूल-कालेज या बाजार जाने के लिए अपने निजी वाहनों पर निर्भर हैं। जिन परिवारों के पास वाहन नहीं हैं, उन्हें आटो और ई-रिक्शा का सहारा लेना पड़ता है। आरोप है कि चालक मनमाना किराया वसूलते हैं, क्योंकि उनके विकल्प सीमित हैं।

RRTS तक पहुंचना भी बना आफत

इसके अलावा यदि किसी निवासी को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम द्वारा संचालित दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस (रैपिड रेल) की सेवा लेनी हो, तो पहले उन्हें अपने वाहन या आटो-ई-रिक्शा से नजदीकी स्टेशन तक पहुंचना पड़ता है।

सार्वजनिक बस कनेक्टिविटी न होने से रैपिड रेल जैसी आधुनिक सुविधा का लाभ भी सीमित हो जाता है। स्थानीय आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और निवासियों का कहना है कि यदि राजनगर एक्सटेंशन से प्रमुख मार्गों, मेट्रो, आरआरटीएस स्टेशनों और शहर के मुख्य बाजारों तक फीडर बस सेवा शुरू कर दी जाए, तो हजारों लोग निजी वाहनों की जगह सार्वजनिक परिवहन अपनाने लगेंगे।

यह भी पढ़ें- हाई-वे कॉरिडोर खोलेगा क्षेत्र में विकास के द्वार, कनेक्टीविटी से बुंदेलखंड और राजधानी की राह होगी आसान

यह भी पढ़ें- SCR में बन रही विकास योजनाएं, कनेक्टीविटी-इंफ्रास्क्ट्रक्चर से धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई पहचान




रैपिड रेल की सुविधा पास में होने के बावजूद हम उसका लाभ आसानी से नहीं ले पाते। स्टेशन तक पहुंचने के लिए अपने वाहनों का इस्तेमाल करना पड़ता है, प्रशासन को यहां फीडर बस सेवा शुरू करनी चाहिए।

-

अमित सिलावट, एओए सचिव, यूनिनव हाइट्स

हम यहां पिछले कई सालों से रह रहे हैं। सोसायटियां तो तेजी से बन गईं, लेकिन परिवहन की सुविधा नहीं बढ़ी। आफिस जाने के लिए रोज कार निकालनी पड़ती है। अगर बस सेवा शुरू हो जाए, तो हम जरूर उसका उपयोग करेंगे।

-

दीपांशु मित्तल, निवासी, ब्रेव हार्ट्स सोसायटी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।