विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर ग्रेप नियमों का उल्लंघन, धूल से यात्री परेशान

Published: Mon, 16 Nov 2026 04:42 AM (IST)

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर ग्रेप के तीसरे चरण की पाबंदियों के बावजूद धूल का अंबार लगा है, जिससे प्रतिदिन 50 ...और पढ़ें

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर ग्रेप नियमों का उल्लंघन, धूल से यात्री परेशान ( एआई जेनरेटेड इमेज)

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर ग्रेप नियमों का उल्लंघन, धूल से यात्री परेशान ( एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर ग्रेप नियमों का उल्लंघन जारी।

  2. स्टेशन पर उड़ती धूल से हजारों यात्री प्रतिदिन परेशान।

  3. यूपीपीसीबी ने रेलवे स्टेशन पर कोई कार्रवाई नहीं की।

हसीन शाह, गाजियाबाद। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के तीसरे चरण की पाबंदियां लागू हैं। लेकिन, गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर इनका असर दिखाई नहीं दे रहा है। यहां सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले कर्मचारी और अधिकारी अपने ही उच्चाधिकारियों के आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं।

स्टेशन परिसर से लेकर सीमेंट साइडिंग तक जाने वाले रास्ते पर धूल की मोटी परत जमा है। वाहनों की आवाजाही और हवा चलने पर दिनभर धूल उड़कर यात्रियों से लिपटती है। प्रतिदिन 50 हजार से अधिक यात्रियों को धूल का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रेप के नियम तोड़ने में रेलवे आगे

ग्रेप के नियम तोड़ने में रेलवे सबसे आगे निकल गया है, लेकिन यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) के अधिकारी ने तो स्टेशन का कभी निरीक्षण करते हैं और न कभी गाजियाबाद रेलवे को नोटिस भेजा और न ही कभी जुर्माना लगाया।

स्टेशन परिसर से होकर सीमेंट साइडिंग तक रास्ता जाता है। यह रास्ता सिटी साइड में स्टेशन के प्रवेश द्वार के पास से शुरू होकर रेलवे लाइन के साथ-साथ जाता है। रास्ते में एक फुट ओवरब्रिज (एफओबी) भी पड़ता है। सीमेंट साइडिंग तक पहुंचने वाले इस रास्ते पर जगह-जगह करीब आधा फीट तक धूल जमा है।

लोगों को हो रही कई परेशानी

दिन-रात भारी वाहनों की आवाजाही से यह धूल लगातार उड़ती रहती है। फुट ओवरब्रिज से गुजरने वाले और स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को धूल फांकनी पड़ रही है। सबसे अधिक परेशानी सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित यात्रियों और बुजुर्गों को होती है।

धूल के कारण लोगों को नाक और मुंह ढककर गुजरना पड़ता है। स्टेशन परिसर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ढप हो गई है। यूपीपीसीबी के अधिकारी रेलवे स्टेशन परिसर में आकर कभी नहीं झांकते हैं। जिस वजह उन्हें पता नहीं चल पाता कि यहां उड़ रही धूल पूरे शहर को प्रदूषित कर रही है।

स्टेशन पर जाने के लिए लगाना पड़ता है मास्क 

सिटी साइड में यात्रियों के सामान की जांच के लिए लगाई गई बैग स्कैनर मशीन के सामने भी धूल का गुबार बना रहता है। जिस वजह से सांस के मरीजों को मुंह पर मास्क लगाकर जाना पड़ रहा है। स्टेशन पर सफाई के लिए दो सफाई निरीक्षकों के अलावा बड़ी संख्या में कर्मचारी तैनात हैं।

ग्रेप के दौरान धूल नियंत्रण के लिए नियमित सफाई, पानी का छिड़काव और सड़कों से जमा धूल हटाना जरूरी है। प्रतिदिन हजारों यात्रियों की आवाजाही वाले स्टेशन पर धूल से राहत दिलाने के लिए नियमित सफाई और प्रभावी निगरानी की जरूरत है।

ग्रेप पाबंदियों का पालन कराने के लिए प्राथमिकता से निगरानी की जा रही है। अगर रेलवे स्टेशन पर धूल उड़ रही हो निरीक्षण कर नोटिस जारी किया जाएगा।-- अंकित सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी, यूपीपीसीबी

यह भी पढ़ें- 10 दिन बीत गए...फिर भी महिला के शव की गुत्थी नहीं सुलझी, अब तक कइयों से हो चुकी है पूछताछ



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।