विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद से दिल्ली-मेरठ का सफर होगा मुश्किल, 18 लोकल ट्रेनें रद; 28 के प्लेटफार्म बदले

Published: Fri, 25 Sep 2026 09:05 PM (IST)

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर जंग लगी रेल और क्षतिग्रस्त स्लीपर बदलने के लिए 10 दिन का ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. गाजियाबाद प्लेटफार्म चार पर 10 दिन का ब्लॉक शुरू हुआ।

  2. जंग लगी रेल और क्षतिग्रस्त स्लीपर बदलने का काम जारी।

  3. 18 लोकल ट्रेनें रद्द, 28 ट्रेनों के प्लेटफार्म बदले गए।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर जंग लगी रेल और टूटे व क्षतिग्रस्त स्लीपरों को बदलने के लिए शुक्रवार से 10 दिन का पावर और ट्रैफिक ब्लाक शुरू हो गया।

इसके चलते शुक्रवार गाजियाबाद से दिल्ली, नई दिल्ली, साहिबाबाद, मेरठ, मुरादाबाद और पलवल समेत विभिन्न स्टेशनों के बीच चलने वाली 18 लोकल ट्रेनें रद रहीं। ये ट्रेनें चार अक्टूबर तक रद रहेंगी। इसके अलावा गाजियाबाद स्टेशन से गुजरने वाली 28 लंबी दूरी और प्रमुख ट्रेनों का प्लेटफार्म बदला गया है। इससे यात्री परेशान नजर आए।

शुक्रवार को ट्रेन संख्या 64426 नई दिल्ली-गाजियाबाद और 64429 गाजियाबाद-नई दिल्ली, 64437 गाजियाबाद-दिल्ली जंक्शन, 64402 दिल्ली जंक्शन-साहिबाबाद, 64411 साहिबाबाद-नई दिल्ली-दिल्ली जंक्शन और 64408 दिल्ली जंक्शन-गाजियाबाद ट्रेनें रद रहीं।

64906 गाजियाबाद-पलवल, 64419 हजरत निजामुद्दीन-गाजियाबाद, 64409 गाजियाबाद-नई दिल्ली, 64428 नई दिल्ली-गाजियाबाद, 64431 गाजियाबाद-नई दिल्ली, 64432 नई दिल्ली-गाजियाबाद और 64433 गाजियाबाद-नई दिल्ली, 64553 मुरादाबाद-गाजियाबाद, 64555 गाजियाबाद-मेरठ सिटी, 64556 मेरठ सिटी-गाजियाबाद, 64554 गाजियाबाद-मुरादाबाद, ट्रेन संख्या 64051 पलवल-गाजियाबाद रद रहीं।

यह भी पढ़ें- नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी, समय सारिणी जारी; फेरे बढ़ने से यात्रियों को राहत

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर पावर और ट्रैफिक ब्लाक चार अक्टूबर तक रहेगा। इस दौरान जंग लगी रेल और क्षतिग्रस्त स्लीपरों को बदलने का काम किया जाएगा।

28 ट्रेनों के बदले प्लेटफार्म 

प्लेटफार्म नंबर चार पर काम के कारण 28 ट्रेनों को दूसरे प्लेटफार्म पर लिया गया। 15057 गोरखपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस, 15059 लखनऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस और 18478 उत्कल एक्सप्रेस स्पेशल को प्लेटफार्म नंबर चार की जगह तीन पर, 15279 सहरसा-आनंद विहार एक्सप्रेस स्पेशल भी प्लेटफार्म तीन पर, 15671 अमृत भारत एक्सप्रेस, 64583 टुंडला-दिल्ली ईएमयू और 82501 तेजस एक्सप्रेस को प्लेटफार्म चार की जगह पांच पर लिया गया।

इसी तरह 12583 डबल डेकर एक्सप्रेस प्लेटफार्म तीन और 64425 गाजियाबाद-नई दिल्ली मेमू प्लेटफार्म छह पर, 20494 चंडीगढ़-मदुरै स्पेशल एक्सप्रेस को प्लेटफार्म तीन, 14304 हरिद्वार-दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस, 12419 गोमती एक्सप्रेस और 14332 कालका-दिल्ली एक्सप्रेस स्पेशल को प्लेटफार्म पांच पर, 12561 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस भी प्लेटफार्म चार के बजाय पांच, 64151 अलीगढ़-दिल्ली ईएमयू को प्लेटफार्म छह, 14009 चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस, 15529 सहरसा-आनंद विहार एक्सप्रेस और 15621 कामाख्या-आनंद विहार स्पेशल को प्लेटफार्म तीन, 12039 काठगोदाम-नई दिल्ली शताब्दी और 12037 सिद्धबली जन शताब्दी को प्लेटफार्म पांच, 19032 अहमदाबाद मेल प्लेटफार्म तीन और 54307 मुरादाबाद-दिल्ली ईएमयू प्लेटफार्म पांच पर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- झारखंड-ओडिशा समेत 5 राज्यों के रेल यात्री होंगे प्रभावित, नॉन-इंटरलॉकिंग काम के चलते 104 ट्रेनें रद