विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड-ओडिशा समेत 5 राज्यों के रेल यात्री होंगे प्रभावित, नॉन-इंटरलॉकिंग काम के चलते 104 ट्रेनें रद

Published: Fri, 25 Sep 2026 08:32 PM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2026 08:37 PM (IST)

चक्रधरपुर रेल मंडल के झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में रीमॉडलिंग कार्य के कारण 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक 104 ट्रेनें रद रहेंगी।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. झारसुगुड़ा यार्ड रीमॉडलिंग कार्य 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक।

  2. कुल 104 ट्रेनें रद, 7 के मार्ग परिवर्तित किए गए।

  3. यात्रियों को नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम पर स्थिति जांचने की सलाह।

रूपेश कुमार विक्की, चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के दौरान 27 नवंबर से लेकर 17 दिसंबर तक प्री एनआई और नाॅन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा।

इस वजह से रेल प्रशासन ने 104 मेमू, पैसेंजर, एक्सप्रेस सहित रेपीड पार्सल एक्सप्रेस ट्रेनों को परिचालन विभिन्न तिथियों में रद रहेगी।

जबकि लंबी दूरी की 07 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने और 06 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन कर चलाने की घोषणा कर दी है।

इसके अलावे रेलवे ने 06 ट्रेनों को डेढ से दो घंटे लेट से रीशेड्यूल कर चलाएगी। ट्रेनों के रद होने से झारखंड, बंगाल, छतीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

रेलवे ने यात्रियों से यह अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम एप और हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर अवश्य जांच लें।

ये ट्रेनें इन तिथियों में रद रहेंगी

  • 27 नवंबर से लेकर 17 दिसंबर तक ट्रेन नंबर 68031/68032 झारसुगुडा-संबलपुर-झारसुगुडा मेमू।
  • 27 नवंबर से लेकर 17 दिसंबर तक ट्रेन नंबर 68033/68034 झारसुगुडा-संबलपुर-झारसुगुडा मेमू।
  • 26 नवंबर से लेकर 15 दिसंबर तक ट्रेन नंबर 68861गोंदिया-झारसुगुडा मेमू।
  • 27 नवंबर से लेकर 16 दिसंबर तक ट्रेन नंबर 68862 झारसुगुडा - गोंदिया मेमू।
  • 27 नवंबर से लेकर 16 दिसंबर तक ट्रेन नंबर 68029/68030 राउरकेला-झारसुगुडा- राउरकेला मेमू।
  • 26 नवंबर से लेकर 15 दिसंबर तक ट्रेन नंबर 18175 हटिया-झारसुगुडा एक्सप्रेस।
  • 27 नवंबर से लेकर 16 दिसंबर तक ट्रेन नंबर 18176 झारसुगुडा-हटिया एक्सप्रेस।
  • 29 नवंबर और 01 से 16 दिसंबर तक ट्रेन नंबर 18109/18110 टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस।
  • 29 नवंबर से लेकर 17 दिसंबर तक ट्रेन नंबर 18125/18126 राउरकेला-पुरी-राउरकेला एक्सप्रेस।
  • 11 से 15 दिसंबर तक ट्रेन नंबर 22839/22840 राउरकेला-भुवनेश्वर- राउरकेला एक्सप्रेस।
  • 04, 05 और 07 से 15 दिसंबर तक ट्रेन नंबर 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस।
  • 05, 06 और 08 से 16 दिसंबर तक ट्रेन नंबर 18114 बिलासपुर - टाटानगर एक्सप्रेस।
  • 01 और 07 से 15 दिसंबर तक ट्रेन नंबर 18107 राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस।
  • 02 और 08 से 16 दिसंबर तक ट्रेन नंबर 18108 जगदलपुर -राउरकेला एक्सप्रेस।
  • 26 नवंबर और 03 और 12 दिसंबर काे ट्रेन नंबर 12222 हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस।
  • 28 नवंबर और 05 और 14 दिसंबर काे ट्रेन नंबर 12221 पुणे- हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस।
  • 28 नवंबर और 05 , 08 और 14 दिसंबर काे ट्रेन नंबर 17007 चर्लपल्ली - दरभंगा एक्सप्रेस।
  • 01,08, 11 और 15 दिसंबर तक ट्रेन नंबर को 17008 दरभंगा - चर्लपल्ली एक्सप्रेस।
  • 25 नवंबर और 02 दिसंबर ट्रेन नंबर को12376 जसीडीह - ताम्बरम एक्सप्रेस।
  • 28 नवंबर और 05 दिसंबर ट्रेन नंबर को 12375 ताम्बरम -जसीडीह एक्सप्रेस।
  • 29 नवंबर 06, 09 और 13 दिसंबर को ट्रेन नंबर 18523 विशाखपट्टणम - बनारस एक्सप्रेस।
  • 30 नवंबर 07, 10 और 14 दिसंबर को ट्रेन नंबर 18524 बनारस -विशाखपट्टणम एक्सप्रेस।
  • 28 नवंबर 05 और 12 दिसंबर को ट्रेन नंबर 16619 पोत्तनूर - धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस।
  • 30 नवंबर 07 और 14 दिसंबर को ट्रेन नंबर 16620 धनबाद - पोत्तनूर अमृत भारत एक्सप्रेस।
  • 11 , 13, 15 और 17 दिसंबर काे ट्रेन नंबर 22861 हावड़ा - कंटाबांजी इस्पात एक्सप्रेस।
  • 12 , 14, 16 और 18 दिसंबर काे ट्रेन नंबर 22862 कंटाबांजी - हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस।
  • 12 , 14 और 16 दिसंबर काे ट्रेन नंबर 12871 हावड़ा - जुनागड़ रोड़ इस्पात एक्सप्रेस।
  • 13 , 15 और 17 दिसंबर काे ट्रेन नंबर 12872 जुनागड़ रोड़ - हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस।
  • 11 दिसंबर को ट्रेन नंबर 12889 टाटानगर - बेंगलूरु सुपरफास्ट एक्सप्रेस।
  • 14 दिसंबर को ट्रेन नंबर 12890 बेंगलूरु - टाटानगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस।
  • 26 नवंबर 07, 08, 10 , 14 और 15 दिसंबर को ट्रेन नंबर 18309 सम्बलपुर - जम्मू तवी एक्सप्रेस।
  • 29 नवंबर 10,11,13, 17 और 18 दिसंबर को ट्रेन नंबर 18310 जम्मू तवी - सम्बलपुर एक्सप्रेस।
  • 05 और 12 दिसंबर को ट्रेन नंबर 20822 सांतरागाछी - पुणे हमसफर एक्सप्रेस।
  • 07 और 14 दिसंबर को ट्रेन नंबर 20821 पुणे - सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस।
  • 07 और 14 दिसंबर तक ट्रेन नंबर 17433 तिरुपति - रक्सौल साप्ताहिक एक्सप्रेस।
  • 10 और 17 दिसंबर तक ट्रेन नंबर 17434 रक्सौल - तिरुपति साप्ताहिक एक्सप्रेस।
  • 05 और 12 दिसंबर को ट्रेन नंबर 13425 मालदा टाउन - सूरत एक्सप्रेस।
  • 07 और 14 दिसंबर तक ट्रेन नंबर 13426 सूरत - मालदा टाउन एक्सप्रेस।
  • 12 से 14 दिसंबर तक ट्रेन नंबर 18005 हावड़ा-जगदलपुर एक्सप्रेस।
  • 14 से 16 दिसंबर तक ट्रेन नंबर 18006 जगदलपुर- हावड़ा एक्सप्रेस।
  • 05 और 12 दिसंबर को ट्रेन नंबर 22512 कामाख्या - मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस कर्मभूमि एक्सप्रेस।
  • 08 और 15 दिसंबर को ट्रेन नंबर 22511मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस-कामाख्या एक्सप्रेस।
  • 09 दिसंबर को ट्रेन नंबर 22169 रानी कमलापति - सांतरागाछी हमसफ़र एक्सप्रेस।
  • 10 दिसंबर को ट्रेन नंबर 22170 सांतरागाछी-रानी कमलापति हमसफ़र एक्सप्रेस।
  • 07 और 11 दिसंबर तक ट्रेन नंबर 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस।
  • 09 और 13 दिसंबर को ट्रेन नंबर 22845 पुणे - हटिया एक्सप्रेस।
  • 05 और 12 दिसंबर को ट्रेन नंबर 22830 शालिमार - भुज सुपरफास्ट एक्सप्रेस।
  • 08 और 15 दिसंबर को ट्रेन नंबर 22829 भुज - शालिमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस।
  • 09 दिसंबर को ट्रेन नंबर 20828 सांतरागाछी - जबलपुर हमसफर एक्सप्रेस।
  • 10 दिसंबर को ट्रेन नंबर 20827 जबलपुर - सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस।
  • 09 दिसंबर को ट्रेन नंबर 22358 गया - मुम्बई लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस।
  • 11 दिसंबर तक ट्रेन नंबर 22357 मुम्बई लोकमान्य तिलक टर्मिनस - गया एक्सप्रेस।
  • 08 और 10 दिसंबर को ट्रेन नंबर 18641 हटिया- दुर्ग एक्सप्रेस।
  • 09 और 11 दिसंबर तक ट्रेन नंबर 18642 दुर्ग - हटिया एक्सप्रेस।
  • 09 और 10 दिसंबर को ट्रेन नंबर 12151 एलटीटी मुंबई -शालीमार समरसता एक्सप्रेस।
  • 11और 12 दिसंबर को ट्रेन नंबर 12152 शालीमार - एलटीटी मुंबई समरसता एक्सप्रेस।
  • 11और 13 दिसंबर को ट्रेन नंबर 18403 भुवनेश्वर - धनबाद एक्सप्रेस।
  • 12 और 14 दिसंबर को ट्रेन नंबर 18404 धनबाद - भुवनेश्वर एक्सप्रेस।
  • 11 से 15 दिसंबर तक ट्रेन नंबर 18117 राउरकेला - गुणुपूर राज्य रानी एक्सप्रेस।
  • 12 से 16 दिसंबर तक ट्रेन नंबर 18118 गुणुपूर - राउरकेला राज्य रानी एक्सप्रेस।
  • 11 दिसंबर को ट्रेन नंबर 22843 बिलासपुर - बक्सर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ।
  • 12 दिसंबर को ट्रेन नंबर 22844 बक्सर - बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ।
  • 11और 12 दिसंबर को ट्रेन नंबर 12812 हटिया - मुम्बई एलटीटी एक्सप्रेस।
  • 13और 14 दिसंबर को ट्रेन नंबर 12811 मुम्बई एलटीटी - हटिया एक्सप्रेस।
  • 10 दिसंबर को ट्रेन नंबर 17005 हैदराबाद - रक्सौल एक्सप्रेस ।
  • 13 दिसंबर को ट्रेन नंबर 17006 रक्सौल - हैदराबाद एक्सप्रेस ।
  • 11 दिसंबर को ट्रेन नंबर 12949 पोरबंदर - सांतरागाछी कवि गुरु एक्सप्रेस।
  • 13 दिसंबर को ट्रेन नंबर 12950 सांतरागाछी -पोरबंदर कवि गुरु एक्सप्रेस।
  • 12 दिसंबर को ट्रेन नंबर 18637 हटिया - बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस ।
  • 15 दिसंबर को ट्रेन नंबर 18638 बेंगलुरु - हटिया साप्ताहिक एक्सप्रेस ।
  • 11 दिसंबर को ट्रेन नंबर 17321 वास्को-द-गामा - जसीडीह साप्ताहिक एक्सप्रेस ।
  • 14 दिसंबर को ट्रेन नंबर 17322 जसीडीह - वास्को-द-गामा साप्ताहिक एक्सप्रेस ।
  • 13 दिसंबर को ट्रेन नंबर 12835 हटिया - बेंगलुरु एक्सप्रेस ।
  • 15 दिसंबर को ट्रेन नंबर 12836 बेंगलुरु - हटिया एक्सप्रेस ।
  • 14 दिसंबर को ट्रेन नंबर 22837 हटिया-एर्नाकुलम धरती आबा एक्सप्रेस।
  • 16 दिसंबर को ट्रेन नंबर 22838 एर्नाकुलम - हटिया धरती आबा एक्सप्रेस।
  • 13 दिसंबर को ट्रेन नंबर 22905 ओखा - शालिमार साप्ताहिक एक्सप्रेस ।
  • 15 दिसंबर को ट्रेन नंबर 22906 शालिमार - ओखा साप्ताहिक एक्सप्रेस ।
  • 14 दिसंबर को ट्रेन नंबर 12101 एलटीटी मुंबई- शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस।
  • 16 दिसंबर को ट्रेन नंबर 12102 शालीमार - एलटीटी मुंबई ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस।
  • 14 दिसंबर को ट्रेन नंबर 12129 पुणे - हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस।
  • 16 दिसंबर को ट्रेन नंबर 12130 हावड़ा - पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस।
  • 12 दिसंबर को ट्रेन नंबर 20971उदयपुर सिटी - शालिमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस।
  • 13 दिसंबर को ट्रेन नंबर 20972 शालिमार - उदयपुर सिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस।
  • 07 और 14 से 16 दिसंबर तक ट्रेन नंबर 12262 हावड़ा - मुंबई एलटीटी दुरन्तो एक्सप्रेस।
  • 08 और 15 से 17 दिसंबर तक ट्रेन नंबर 12261 मुंबई एलटीटी - हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस।
  • 14 दिसंबर को ट्रेन नंबर 12834 हावड़ा - अहमदाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस ।
  • 17 दिसंबर को ट्रेन नंबर 12833 अहमदाबाद - हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ।
  • 14 दिसंबर को ट्रेन नंबर 12767 हजूर साहिब नान्देड - सांतरागाछी सुपरफास्ट एक्सप्रेस।
  • 16 दिसंबर को ट्रेन नंबर 12768 सांतरागाछी - हजूर साहिब नान्देड सुपरफास्ट एक्सप्रेस।

ये ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

  • 28 नवंबर, 05, 07 और 14 दिसंबर को ट्रेन नंबर 18478 योगनगरी ऋषिकेश - पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग इब, झारसुगुडा रोड, संबलपुर सिटी, अंगुल, कटक होते हुए पुरी तक चलेगी।
  • 06 से 15 दिसंबर तक ट्रेन नंबर 18477 पुरी - योगनगरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटक, अंगुल, संबलुपर सिटी, झारसुगुडा रोड, इब स्टेशन होते हुए योगनगरी ऋषिकेश तक चलेगी।
  • 12 दिसंबर को ट्रेन नंबर 22805 भुवनेश्वर - आनंद विहार टर्मिनल राजधानी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटक, भद्रक, हिजली, मिदनापुर, आद्रा, गामो होते हुए आनंद विहार तक चलेगी।
  • 06 और 13 दिसंबर काे ट्रेन नंबर 20818 नई दिल्ली - भुवनेश्वर तेजस राजधानी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गामो, आद्रा, मिदनापुर, हिजली, भद्रक, कटक होते हुए भुवनेश्वर तक चलेगी।
  • 14 और 21 दिसंबर काे ट्रेन नंबर 22806 आनंद विहार टर्मिनल - भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गामो, आद्रा, मिदनापुर, हिजली, भद्रक, कटक होते हुए भुवनेश्वर तक चलेगी।
  • 12 से 15 दिसंबर तक ट्रेन नंबर 18189 टाटानगर - एर्नाकुलम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग डांगुवापोसी, नयागढ, जखपुरा, इच्छापुरम, विजयनगरम होते हुए एर्नाकुलम तक चलेगी।
  • 13 दिसंबर काे ट्रेन नंबर 18112 यशवंतपुर - टाटानगर साप्ताहिक एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विजयनगरम, इच्छापुरम, जखपुरा, नयागढ़, डांगुवापोसी होते हु़ए टाटानगर तक चलेगी।

ये ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन कर चलेंगी

  • 28 नवंबर और 04 से 15 दिसंबर तक ट्रेन नंबर 13288 आरा - दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस का परिचालन राउरकेला स्टेशन तक होगा। इस ट्रेन का परिचालन इन तिथियों में राउरकेला से दुर्ग स्टेशनों के बीच रद रहेगी।
  • 29 नवंबर और 05 से 16 दिसंबर तक ट्रेन नंबर 13287 दुर्ग - आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस का परिचालन राउरकेला स्टेशन से आरा तक होगा। इस ट्रेन का परिचालन इन तिथियों में राउरकेला से दुर्ग स्टेशनों के बीच रद रहेगी।
  • 30 नवंबर और 06 दिसंबर और 08 से 15 दिसंबर तक ट्रेन नंबर 15028 गोरखपुर - संबलुपर मौर्या एक्सप्रेस का परिचालन हटिया स्टेशन तक ही होगा। इस ट्रेन का परिचालन इन तिथियों में हटिया से संबलपुर स्टेशनों के बीच रद रहेगी।
  • 01,07 और 09 से 15 दिसंबर तक ट्रेन नंबर 15027 संबलुपर - गोरखपुर मौर्या एक्सप्रेस का परिचालन हटिया से गोरखपुर स्टेशन तक होगा। इस ट्रेन का परिचालन इन तिथियों में संबलपुर से हटिया स्टेशनों के बीच रद रहेगी।
  • 07, 09, 11, 12, 13, 14 और 16 दिसंबर को ट्रेन नंबर 20836/20835 पुरी - राउरकेला - पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन संबलपुर स्टेशन तक होगा। इस ट्रेन का परिचालन इन तिथियों में संबलपुर से राउरकेला स्टेशनों के बीच रद रहेगी।

यह भी पढ़ें- दानापुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य: बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस रद, 4 एक्सप्रेस ट्रेनों का बदला गया रूट