विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दानापुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य: बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस रद, 4 एक्सप्रेस ट्रेनों का बदला गया रूट

Published: Thu, 24 Sep 2026 06:33 PM (IST)

दानापुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण चक्रधरपुर मंडल से गुजरने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेनें रद रहेंगी, जबकि चार लंबी दूरी की ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. दानापुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण परिचालन प्रभावित।

  2. बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस सहित दो ट्रेनें चार दिन रद रहेंगी।

  3. चार लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य और नए रेल पुल के दोहरीकरण कार्यों और राजेंद्र पुल-दीनकर ग्राम सिमरिया स्टेशनों के बीच चल रहे कार्यों के कारण चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेनों को का परिचालन चार दिन रद रहेगी।

जबकि लंबी दूरी की चार एक्सप्रेस ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। ट्रेनों के रद होने और परिवर्तित मार्ग से चलने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

रेलवे के इस बदलाव के कारण संबंधित तिथियों में यात्रा करने वाले यात्रियों को अपने ट्रेन के रूट और परिचालन की जानकारी पहले से जांचने की सलाह दी गई है।

ये ट्रेनें इन तिथियों में रद रहेगी

  • 25 सितंबर और 2 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस।
  • 26 सितंबर और 3 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस।

ये ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

  • 26 और 29 सितंबर को चर्ल्पल्ली स्टेशन से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 17007 चर्ल्पल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग किउल-मुंगेर-बरौनी के रास्ते दरभंगा जाएगी।
  • 25 और 29 सितंबर तथा 2 अक्टूबर को दरभंगा से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 17008 दरभंगा-चर्ल्पल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुंगेर-किउल के रास्ते चर्ल्पल्ली पहुंचेगी।
  • 24 सितंबर और 1 अक्टूबर को हैदराबाद से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस परिवर्तित किउल-मुंगेर-बरौनी के रास्ते रक्सौल जाएगी।
  • 27 सितंबर और 4 अक्टूबर को रक्सौल से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुंगेर-किउल के रास्ते हैदराबाद पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- झारखंड के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, चक्रधरपुर मंडल में 3 से 15 अक्टूबर तक कई ट्रेनें रद