विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में 10 दिन तक मेगा रेल ब्लॉक: 18 लोकल ट्रेनें रद, रोज 10000 यात्रियों पर पड़ेगा असर

Published: Mon, 14 Sep 2026 06:45 AM (IST)

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर 10 दिनों के पावर और ट्रैफिक ब्लॉक के कारण 24 सितंबर से 4 अक्टूबर तक 18 ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. गाजियाबाद में 10 दिन का रेलवे ब्लॉक।

  2. 24 सितंबर से 4 अक्टूबर तक 18 ट्रेनें रद्द।

  3. प्रतिदिन 10 हजार यात्री होंगे प्रभावित।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर रेल पटरियों को बदलने और टूटे हुए व फैले हुए स्लीपरों की मरम्मत के लिए 10 दिनों का पावर और ट्रैफिक ब्लाक लिया जा रहा है।

इस तकनीकी और रखरखाव कार्य के कारण 24 सितंबर से चार अक्टूबर के बीच गाजियाबाद, दिल्ली, पलवल, मेरठ और मुरादाबाद रूट पर चलने वाली 18 लोकल ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी। इन ट्रेनों को रद रहने से 10 हजार यात्री प्रतिदिन प्रभावित होंगे।

गाजियाबाद से प्रतिदिन नौकरी पेशा व छात्र-छात्राएं लोकल ट्रेनों में यात्रा करते हैं। यहां से सबसे अधिक छात्र-छात्राएं दिल्ली में स्कूल में जाते हैं। ट्रेनों के रद होने से नौकरीपेशा और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को इस ब्लाक के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

ऐसे में इन यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए दिल्ली मेट्रो, नमो भारत (आरआरटीएस), बस और आटो जैसे वैकल्पिक साधनों का उपयोग करेंगे। रेलवे ने ट्रेन की पटरियों की मरम्मत की तैयारी शुरू कर दी है।

24 सितंबर से तीन अक्टूबर तक 64051 पलवल - गाजियाबाद रद रहेगी। अन्य सभी ट्रेनें 25 सितंबर से चार अक्टूबर तक रद रहेंगी।

इन जिले के लोगों को होगी परेशानी

ट्रेनों के रद होने से गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, दिल्ली, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, पलवल और मुरादाबाद जिले से आने-जाने वाले दैनिक यात्रियों का आवागमन प्रभावित होगा।

जबकि 25 सितंबर से चार अक्टूबर तक रद रहेगी ये ट्रेनें:

25 सितंबर से 4 अक्टूबर तक निम्नलिखित ट्रेनें रद्द रहेंगी:

ट्रेन संख्या मार्ग
64426 नई दिल्ली - गाजियाबाद
64429 गाजियाबाद - नई दिल्ली
64437 गाजियाबाद - दिल्ली जंक्शन
64402 दिल्ली जंक्शन - साहिबाबाद
64411 साहिबाबाद - नई दिल्ली - दिल्ली जंक्शन
64408 दिल्ली जंक्शन - गाजियाबाद
64906 गाजियाबाद - पलवल
64419 हज़रत निज़ामुद्दीन - गाजियाबाद
64409 गाजियाबाद - नई दिल्ली
64428 नई दिल्ली - गाजियाबाद
64431 गाजियाबाद - नई दिल्ली
64432 नई दिल्ली - गाजियाबाद
64433 गाजियाबाद - नई दिल्ली
64553 मुरादाबाद - गाजियाबाद
64555 गाजियाबाद - मेरठ सिटी
64556 मेरठ सिटी - गाजियाबाद
64554 गाजियाबाद - मुरादाबाद

यह भी पढ़ें- त्योहारी सीजन में पूर्व रेलवे चलाएगा 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, 2 का जामताड़ा में होगा स्टॉपेज 

यह भी पढ़ें- विक्रमशिला, ब्रह्मपुत्र से गरीब रथ तक थमी रफ्तार! दर्जनभर ट्रेनें लेट, जमालपुर में कनेक्टिंग गाड़ियों के छूटे पसीने