विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विक्रमशिला, ब्रह्मपुत्र से गरीब रथ तक थमी रफ्तार! दर्जनभर ट्रेनें लेट, जमालपुर में कनेक्टिंग गाड़ियों के छूटे पसीने

Published: Sun, 13 Sep 2026 11:29 AM (IST)

Train Late Running: जमालपुर जंक्शन पर बुधवार को ट्रेनों की रफ्तार बेपटरी हो गई, जिससे विक्रमशिला, गरीब रथ सहित दर्जनभर ...और पढ़ें

Train Late Running: जमालपुर जंक्शन पर विक्रमशिला, गरीब रथ व ब्रह्मपुत्र समेत दर्जनभर ट्रेनें घंटों लेट; यात्री हुए बेहाल

Train Late Running: जमालपुर जंक्शन पर विक्रमशिला, गरीब रथ व ब्रह्मपुत्र समेत दर्जनभर ट्रेनें घंटों लेट; यात्री हुए बेहाल

HighLights

  1. जमालपुर जंक्शन पर ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह प्रभावित।

  2. विक्रमशिला, गरीब रथ जैसी प्रमुख ट्रेनें घंटों विलंब से चलीं।

  3. कनेक्टिंग ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को भारी असुविधा हुई।

संवाद सहयोगी, जमालपुर (मुंगेर)। Train Late Running:पूर्व रेलवे के मालदा रेल मंडल अंतर्गत जमालपुर जंक्शन पर बुधवार को ट्रेनों की रफ्तार पूरी तरह बेपटरी नजर आई। रेल परिचालन में अचानक आए व्यवधान और लेटलतीफी के चलते इस व्यस्त रेलखंड से गुजरने वाली कई सुपरफास्ट, मेल और इंटरसिटी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों विलंब से चलीं।

अप और डाउन दोनों दिशाओं की प्रमुख ट्रेनों के लेट होने से जमालपुर स्टेशन के विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर दिनभर अफरातफरी और यात्रियों की भारी भीड़ का आलम बना रहा। मुसाफिर घंटों प्लेटफॉर्म पर बैठकर ट्रेनों की लेटलतीफी और नई समय-सारिणी की घोषणाओं के बीच हलकान होते रहे।

  • जमालपुर जंक्शन से गुजरने वाली अप-डाउन विक्रमशिला एक्सप्रेस, गरीब रथ और ब्रह्मपुत्र मेल समेत दर्जनभर महत्वपूर्ण ट्रेनें घंटों लेट

  • अप विक्रमशिला, हावड़ा-जमालपुर, हावड़ा-गया और हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस निर्धारित समय से करीब दो घंटे की देरी से पहुंचीं

  • भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी, डाउन विक्रमशिला और पटना-दुमका ट्रेन करीब डेढ़ घंटा विलंबित; प्लेटफॉर्म पर मुसाफिर परेशान

  • ट्रेनों की बेपटरी रफ्तार से लंबी दूरी और अगली कनेक्टिंग ट्रेन पकड़ने वाले रेल यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें

परिचालन में सबसे ज्यादा मार लंबी दूरी की ट्रेनों पर पड़ी। भागलपुर से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली डाउन विक्रमशिला एक्सप्रेस, भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी और पटना-दुमका एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे की देरी से जमालपुर पहुंची।

वहीं दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी और अप ब्रह्मपुत्र मेल लगभग एक घंटे विलंब से चलीं। इसके अलावा आनंद विहार से भागलपुर आने वाली प्रतिष्ठित गरीब रथ एक्सप्रेस भी निर्धारित समय से काफी देर से पहुंची, जिससे दैनिक और रिजर्वेशन वाले यात्रियों को भारी फजीहत झेलनी पड़ी।

अप विक्रमशिला और हावड़ा रूट की ट्रेनें दो घंटे तक लेट

ट्रेनों के लेट होने का यह सिलसिला दिनभर जारी रहा। आनंद विहार से भागलपुर जाने वाली अप विक्रमशिला एक्सप्रेस, हावड़ा-जमालपुर ट्रेन, हावड़ा-गया एक्सप्रेस और हावड़ा-जयनगर ट्रेन करीब दो-दो घंटे की भारी देरी से जमालपुर स्टेशन पहुंचीं। वहीं अप फरक्का एक्सप्रेस और मालदा टाउन-पटना एक्सप्रेस लगभग 50 मिनट की देरी से चलीं। इसके साथ ही डाउन फरक्का एक्सप्रेस और डाउन दिशा में जाने वाली ब्रह्मपुत्र मेल का परिचालन भी निर्धारित समय से काफी विलंब से हुआ।

कनेक्टिंग ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों की छूटी पसीने

ट्रेनों की लगातार बिगड़ी चाल के कारण सबसे ज्यादा परेशानी लंबी दूरी का सफर तय करने वाले यात्रियों को उठानी पड़ी। जमालपुर से आगे पटना, किऊल या भागलपुर जाकर दूसरी कनेक्टिंग ट्रेन पकड़ने वाले कई मुसाफिरों की आगे की यात्रा अधर में लटक गई। स्टेशन के पूछताछ काउंटर (NTES डिस्प्ले) और उद्घोषणा प्रणाली पर बार-बार ट्रेनों के समय में हो रहे बदलाव से यात्री लगातार पूछताछ करते दिखे। परिजनों और बच्चों के साथ सफर कर रहे यात्रियों को घंटों प्लेटफॉर्म पर बैठकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ा।