विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मेरी मर्जी है, इसीलिए लगा दी चार्जशीट' पीड़ित से बोलने वाले दारोगा समेत दो सस्पेंड; थाना प्रभारी से स्पष्टीकरण तलब

Published: Wed, 30 Sep 2026 06:00 PM (IST)

गाजियाबाद के नंदग्राम थानाक्षेत्र में एक व्यापारी पर जानलेवा हमले के केस में जांच में लापरवाही बरतने पर दो दारोगा ...और पढ़ें

नंदग्राम थानाक्षेत्र में व्यापारी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में लापरवाही से जांच करने वाले दो दारोगा को सस्पेंड कर दिया गया है।

नंदग्राम थानाक्षेत्र में व्यापारी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में लापरवाही से जांच करने वाले दो दारोगा को सस्पेंड कर दिया गया है।

HighLights

  1. नंदग्राम में व्यापारी पर जानलेवा हमले की जांच में लापरवाही।

  2. जांच अधिकारी अतुल कुमार और चौकी इंचार्ज श्यामवीर निलंबित।

  3. थाना प्रभारी संतोष कुमार त्रिपाठी से स्पष्टीकरण मांगा गया।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। नंदग्राम थानाक्षेत्र में व्यापारी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में लापरवाही से जांच करने वाले दो दारोगा को सस्पेंड कर दिया गया है। इनमें जांच अधिकारी दारोगा और चौकी इंचार्ज शामिल है। वहीं, नंदग्राम थाना प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

दैनिक जागरण में बुधवार को ही इस संबंध में 'मेरी मर्जी है, इसीलिए लगा दी चार्जशीट, लानलेवा हमले में पीड़ित से बोला दारोगा' समाचार प्रमुखता से प्रकाशित हुआ है। आरोप है कि मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने, आरोपित को नोटिस देकर छोड़ने और 10 दिन में जल्दबाजी करते हुए हल्की धारा में चार्जशीट तैयार की गई।

ghaziabad-daroga-news

एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद के मुताबिक जांच अधिकारी दारोगा अतुल कुमार, चौकी इंचार्ज गुलधर दारोगा श्यामवीर नौहवार को निलंबित किया गया है जबकि इंस्पेक्टर नंदग्राम संतोष कुमार त्रिपाठी से लापरवाही पर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में डीएमई पर ट्रक ने अचानक लगाए ब्रेक तो टकराई कार, एक की मौत; छह घायल

यह भी पढ़ें- फर्जी 'जासूसी एजेंसी' चला रहे थे मां-बेटे, गाजियाबाद की पॉश सोसायटी से साइबर पुलिस ने ऐसे की गिरफ्तारी