विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बुजुर्ग महिला की शिकायत अनसुनी करना पड़ा भारी, गाजियाबाद में दो चौकी इंचार्ज समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Published: Thu, 22 Oct 2026 09:43 AM (IST)

गाजियाबाद में एक बुजुर्ग महिला से ठगी के मामले में शिकायत पर कार्रवाई न करने के आरोप में दो चौकी ...और पढ़ें

बुजुर्ग महिला से ठगी मामले में एक्शन (AI-Generated image)

बुजुर्ग महिला से ठगी मामले में एक्शन (AI-Generated image)

HighLights

  1. बुजुर्ग महिला से ठगी मामले में पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई।

  2. दो चौकी इंचार्ज और एक हेड कांस्टेबल निलंबित किए गए।

  3. शिकायत पर समय से कार्रवाई न करने की लापरवाही।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। बुजुर्ग महिला से चेकिंग का झांसा देकर आभूषण और 50 हजार रुपये ठगने के मामले में शिकायत पर समय से कार्रवाई नहीं करना पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई में लापरवाही पर दो चौकी इंचार्ज और एक हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है।

चौकी प्रभारी लोहियानगर दारोगा योगेश कुमार को शिकायत पर समयबद्ध कार्रवाई नहीं करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। इसके अलावा मधुबन बापूधाम थाने की सेक्टर-23 संजयनगर चौकी प्रभारी दारोगा भूदेव त्यागी और इसी थाने में तैनात हेड कांस्टेबल संतराम को भी शिकायत पर समय से कार्रवाई नहीं करने और कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित किया गया है।

मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में 16 अक्टूबर को एक बुजुर्ग महिला से पुलिस चेकिंग का झांसा देकर आटो में ठगी की गई थी। महिला के बैग की चेन पर फेवीक्विक लगाकर आरोपितों ने उसे खोलने में परेशानी पैदा कर दी थी। इसके बाद आरोपितों ने महिला से सोने के आभूषण और 50 हजार रुपये ठग लिए थे। पीड़िता की शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बुधवार को पीड़िता ने फिर पुलिस को शिकायत दी तब मामले का पता चला।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में फार्मासिस्ट से ठगे 13 लाख, ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर बनाया शिकार

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के प्रदीप यादव: 14 साल बिस्तर पर रहने के बाद पैरा खेलों में जीता रजत पदक