गाजियाबाद में फार्मासिस्ट से ठगे 13 लाख, ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर बनाया शिकार
गाजियाबाद में एक फार्मासिस्ट को ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर 13.16 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपी ...और पढ़ें

फार्मासिस्ट से 13.16 लाख रुपये ठगे। सांकेतिक तस्वीर
HighLights
गाजियाबाद में फार्मासिस्ट से 13.16 लाख की ऑनलाइन ठगी।
गरीब बच्चों की मदद के बहाने विश्वास जीतकर निवेश का लालच।
साइबर क्राइम थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद में ऑनलाइन ट्रेडिंग में अच्छा मुनाफा दिलाने और गरीब बच्चों की मदद करने का झांसा देकर फार्मासिस्ट से 13.16 लाख रुपये ठग लिए गए।
आरोपी ने पहले मोबाइल पर संपर्क कर विश्वास जीता फिर निवेश के नाम पर कई बार में रकम ट्रांसफर करा ली। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत देकर केस दर्ज कराया है।
इंदिरापुरम के ज्ञानखंड-1 निवासी शिवम चौधरी फार्मासिस्ट हैं। उनके वॉट्सएप पर बीते वर्ष फरवरी में मैसेज आया जिसमें नाम लियोनार्डो फेरेरा लिखा था।
अच्छा मुनाफा कमाने का दिया लालच
आरोपी ने उन्हें संपर्क कर गरीब बच्चों की मदद करने की बात कही और इस बहाने शिवम का विश्वास जीत लिया। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। उन्हें ऑनलाइन ट्रेडिंग और निवेश के जरिए अच्छा मुनाफा कमाने का लालच दिया। साथ ही गरीब बच्चों की मदद करने में सहयोग का भरोसा भी दिलाया।
13.16 लाख ट्रांसफर किए
आरोपी की बातों में आकर शिवम ने अलग-अलग किस्तों में बताए गए बैंक खाते में रुपये भेजने शुरू कर दिए। उन्होंने बीते वर्ष एक मार्च से 22 मार्च के बीच कुल 13 बार में 13.16 लाख रुपए ट्रांसफर किए। रकम कोटक महिंद्रा बैंक के खाते से लाभार्थी के खाते में भेजी गई।
बताया कि इसमें एक बार में सबसे अधिक 2.85 लाख रुपये भी भेजे गए। बाद में पीड़ित को अपने साथ धोखाधड़ी होने का पता चला।
उन्होंने पुलिस से रकम वापस दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में ऑनलाइन ट्रेडिंग और गैस कनेक्शन के नाम पर लाखों की ठगी
