विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोविंदपुरम में पुलिस भर्ती का मेडिकल पूरा, अब वैशाली में 70 अभ्यर्थियों की रोज होगी जांच

Published: Mon, 23 Nov 2026 07:57 AM (IST)

गोविंदपुरम में पुलिस भर्ती मेडिकल जांच पूरी होने के बाद अब वैशाली में शुरू होगी, जो 4 दिसंबर तक चलेगी। 

70 अभ्यर्थियों का करेगा परीक्षण (AI-Image)

70 अभ्यर्थियों का करेगा परीक्षण (AI-Image)

HighLights

  1. गोविंदपुरम में मेडिकल जांच प्रक्रिया अब पूरी हुई।

  2. आज से वैशाली में 4 दिसंबर तक परीक्षण होगा।

  3. रिश्वतखोरी आरोपों पर पुलिस जांच जारी रहेगी।

मदन पांचाल, गाजियाबाद। 14 से 21 नवंबर तक 47 वी वाहिनी गोविंदपुरम में आयोजित मेडिकल परीक्षण प्रक्रिया पूरी हो गई है। यह बात अलग है कि इस बीच मेडिकल में पास कराने की एवज में रिश्वत मांगने के आरोप में तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

सोमवार से चार दिसंबर तक उक्त बोर्ड द्वारा वैशाली स्थित 41 वी वाहिनी पीएसी परिसर में अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण किया जायेगा। प्रतिदन कम से कम 70 अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण चार दिसंबर तक पांच चिकित्सक करेंगे।

पुलिस भर्ती को तीसरे एवं अंतिम चरण में हो रहे मेडिकल परीक्षण प्रक्रिया पर यहां भी पुलिस जांच का पहरा रहेगा। इस बार पुलिस का सर्किल जरूर बदल गया है। मेडिकल बोर्ड में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि बोर्ड के अध्यक्ष डॉ.अमित विक्रम का दावा है कि मेडीकल परीक्षण प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शितता के आधार पर की जा रही है।

12 से 21 नवंबर तक मेडिकल परीक्षण आयोजित होंगे

यह बात अलग है कि मेडिकल परीक्षण की वीडियोग्राफी नहीं होती है। 12 और 13 नवंबर को पुलिस लाइन गाजियाबाद में और 14 से 21 नवंबर तक 47 वी वाहिनी गोविंदपुरम में मेडिकल परीक्षण आयोजित किया गया था।

बता दें कि मेडिकल में पास कराने के एवज में रिश्वत लेने के आरोप में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कविनगर थाने में 18 नवंबर को एफआइआर दर्ज कराई गई थी। 19 नवंबर को पुलिस ने एफआइआर में नामजद तीन आरोपितों को गिरफ्तार करके जेल भेजे जाने के बाद पुलिस के अलावा स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई।

पुलिस अधिकारियों ने क्या दावा किया

पुलिस अधिकारियों का दावा है कि इस जांच प्रक्रिया से जुड़े सभी संबंधितों से पूछताछ की जायेगी। मोबाइल की सीडीआर के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जायेगा। बता दें कि सात नवंबर 2026 को सीएमओ ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 में चयनित अभ्यर्थियों के चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिले में तैनात पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन किया था।

एसीएमओ डॉ. अमित विक्रम को बोर्ड का अध्यक्ष बनाते हुए नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेन्द्र कुमार, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. विनय कान्त, ईएनटी डॉ. राजेन्द्र कुमार गोला और महिला चिकित्साधिकारी डॉ. शिखा त्रिपाठी को बोर्ड का सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा डॉ. नीरज सिंह, डॉ.एके सिंह, डॉ.चन्द्र मोहन शेखर, डॉ.नदीम और डॉ. संगीता सिंह की ड्यूटी रिजर्व में लगाई गई है।

यह भी पढ़ें- गौतम बुद्ध नगर में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान जारी, अब तक 8504 आवेदन प्राप्त

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में अनिल प्रमुख ने भाजपा छोड़ थामा सपा का दामन, यूपी की इस प्रमुख सीट पर बदलेंगे समीकरण?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।