विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीजेपी के 'दिल्ली चलो' आह्वान पर गाजियाबाद पुलिस सख्त, बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान

Published: Fri, 09 Oct 2026 06:47 PM (IST)

सीजेपी के 'दिल्ली चलो' आह्वान के बाद गाजियाबाद पुलिस अलर्ट पर है और 10 अक्टूबर के प्रदर्शन को देखते हुए ...और पढ़ें

सीजेपी के 'दिल्ली चलो' आह्वान पर गाजियाबाद पुलिस सख्त ( एआई जेनरेटेड इमेज )

सीजेपी के 'दिल्ली चलो' आह्वान पर गाजियाबाद पुलिस सख्त ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. सीजेपी के 'दिल्ली चलो' आह्वान पर पुलिस अलर्ट।

  2. यूपी और अप्सरा बॉर्डर पर वाहनों की सघन चेकिंग।

  3. चेकिंग के कारण बॉर्डर इलाकों में लगा लंबा जाम।

 
अजय सक्सेना, साहिबाबाद। सीजेपी के 10 अक्टूबर को दिल्ली जंतर-मंतर पर एकत्र होने की अपील के बाद पुलिस अलर्ट पर है। सीजेपी के ‘दिल्ली चलो’ आह्वान के मद्देनजर शुक्रवार को पुलिस ने दिन भर यूपी बार्डर, अप्सरा बार्डर पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की।

चेकिंग के लिए इंदिरापुरम, कौशांबी, खोड़ा, साहिबाबाद और शालीमार गार्डन का पुलिस बल तैनात रहा। चेकिंग के चलते बार्डर इलाकों में सुबह और शाम जाम की स्थिति बनी रही।

डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल ने दी पूरी जानकारी

डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल ने बताया कि दिल्ली प्रदर्शन में जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद उन्हें आगे भेजा जा रहा है। चेकिंग के दौरान चालकों से बातचीत की जा रही है। उनसे जानकारी की जा रही है कि कहीं वह किसी प्रदर्शन में शामिल होने तो नहीं जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि निजी काम से जाने वालों को नहीं रोका जा रहा है। विजय नगर निवासी अभिषेक, इंदिरापुरम निवासी अनुराग ने बताया कि कार में वह और उनके दोस्त बैठे थे। जिन्हें देखकर पुलिस अधिकारियों ने रोक लिया था। पूछताछ के बाद उन्हें जाने दिया गया।

प्रदर्शन के कारण पुलिस को करनी पड़ रही चेकिंग

उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के कारण पुलिस को चेकिंग करनी पड़ रही है। जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। जाम से बचने के लिए मुख्य रास्ते के स्थान में अन्य रास्तों का प्रयोग करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें- सीजेपी आंदोलन पर गाजियाबाद पुलिस की सख्ती, कांग्रेस-आप नेताओं को किया हाउस अरेस्ट