सीजेपी आंदोलन पर गाजियाबाद पुलिस की सख्ती, कांग्रेस-आप नेताओं को किया हाउस अरेस्ट
गाजियाबाद पुलिस दिल्ली में सीजेपी आंदोलन के मद्देनजर सतर्क हो गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कांग्रेस और आम ...और पढ़ें
-1791534819887_m.webp)
सीजेपी प्रोटेस्ट को लेकर गाजियाबाद पुलिस अलर्ट। AI जनरेटेड
HighLights
दिल्ली में सीजेपी आंदोलन को लेकर गाजियाबाद पुलिस सतर्क।
कानून-व्यवस्था बनाए रखने को कांग्रेस-आप नेताओं को हाउस अरेस्ट।
लोनी, मोदीनगर, साहिबाबाद में भी पुलिस की नेताओं पर नजर।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। दिल्ली में सीजेपी आंदोलन को देखते हुए गाजियाबाद पुलिस सतर्क हो गई है। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कई नेताओं को हाउस अरेस्ट किया है।
पुलिस के अनुसार, इनमें कांग्रेस नेता बिजेंद्र यादव के घर पहुंची लेकिन, वह घर पर नहीं मिले। कांग्रेस नेता लोकेश चौधरी और आप नेता आकाश समेत लोनी, मोदीनगर और साहिबाबाद क्षेत्र के कई नेता शामिल हैं।
सतर्कता बरत रही गाजियाबाद पुलिस
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। आंदोलन के मद्देनजर पुलिस जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह के विरोध-प्रदर्शन को लेकर सतर्कता बरत रही है।
वहीं, संबंधित नेताओं को उनके घरों पर ही रहने के लिए कहा गया है, ताकि वे दिल्ली पहुंचकर आंदोलन में शामिल न हो सकें। लोनी, मोदीनगर और साहिबाबाद क्षेत्र में भी पुलिस ने कई नेताओं पर नजर रखी है।
