गाजियाबाद पुलिस विभाग में उलटफेर, 28 इंस्पेक्टरों का हुआ ट्रांसफर, मसूरी SHO भी शामिल
गाजियाबाद में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 28 निरीक्षकों का तबादला कर दिया गया है। इसमें मसूरी थाने के प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र मलिक भी शामिल हैं, जिन्होंने एक दिन पहले ही कार्यभार संभाला था।
-1795638741185_m.webp)
गाजियाबाद पुलिस विभाग में उलटफेर (एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
गाजियाबाद में 28 पुलिस निरीक्षकों का तबादला हुआ।
मसूरी थाने के प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र मलिक भी स्थानांतरित।
आगामी विधानसभा चुनाव के कारण यह तबादला हुआ।
अभिषेक सिंह, गाजियाबाद। एक दिन पहले ही बतौर प्रभारी निरीक्षक मसूरी थाने की कमान संभालने वाले हरेंद्र मलिक सहित जिले के 28 निरीक्षकों का तबादला दूसरे जिलाें में कर दिया गया है।
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में लंबे समय से तैनात रहे निरीक्षकों का तबादला पुलिस मुख्यालय स्तर से किया गया है।
गाजियाबाद पुलिस विभाग में उलटफेर
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जिले से योगेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार तिवारी, अवधेश कुमार त्रिपाठी, भुवनेश कुमार, उमेश कुमार, रविंद्र चंद्र पंत, आनंद प्रकाश मिश्र, सुभाष चंद्र पांडे, अरविंद पाठक, मनीष बिष्ट, ब्रिजेश कुमार सिंह, भानु प्रताप सिंह, नेहा चौहान, जितेंद्र सिंह, चंद्रकांत पांडे, विजयकांत मिश्र, रवेंद्र गौतम, प्रशांत त्यागी का दूसरे जिलों में तबादला कर दिया गया है।
यहां देखिए पूरी सूची
इसके अलावा, पंकज कुमार, जयवीर सिंह, रमाकांत यादव, योगेंद्र मलिक, दिनेश कुमार सिंह, राम निवास, अशोक कुमार, अनिल कुमार यादव, अंकिता वर्मा, योगेश सिंह बालियान, अजय कुमार, सचिन कुमार, जयवीर सिंह, रवि कुमार, अनिल कुमार, पवन कुमार, नरेश सिंह, सतीश कुमार, रमेश सिंह, धर्मपाल सिंह, रूप किशोर, ब्रजेश कुमार कुशवाहा, बेदराम, अल्ताफ अंसारी का तबादला दूसरे जिलों में किया गया है।