पुरानी गाड़ी स्क्रैप कराएं और हाथों-हाथ खरीदें नया वाहन, 19 नवंबर को गाजियाबाद में लगेगा 'परिवहन मेला'
गाजियाबाद में 19 नवंबर को संभागीय परिवहन कार्यालय में 'परिवहन मेला' आयोजित किया जा रहा है। इसमें पुराने वाहनों को ...और पढ़ें

गाजियाबाद में लगेगा परिवहन मेला। फोटो-जागरण आर्काइव
HighLights
गाजियाबाद में पुराने वाहनों के स्क्रैपिंग हेतु परिवर्तन मेला।
नए वाहन खरीदने और ऋण योजनाओं की मिलेगी जानकारी।
वाहन निर्माता, डीलर, बैंक एक मंच पर होंगे मौजूद।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। पुराने वाहनों को स्क्रैप कराने और नए वाहन खरीदने के लिए अब वाहन स्वामियों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। परिवहन विभाग की ओर से 19 नवंबर यानी बृहस्पतिवार को संभागीय परिवहन कार्यालय में परिवर्तन मेले का आयोजन किया जाएगा।
इसमें वाहन निर्माता कंपनियों, अधिकृत डीलर्स, पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग केंद्रों और बैंकों के प्रतिनिधि एक मंच पर मौजूद रहेंगे। मेले में पुराने वाहनों को स्क्रैप कराने से लेकर नया वाहन खरीदने और उसके लिए ऋण प्राप्त करने तक की जानकारी दी जाएगी।
क्या है परिवहन विभाग का उद्देश्य?
परिवहन विभाग की ओर से आयोजित मेले का उद्देश्य वाहन स्वामियों और परिवहन कारोबार से जुड़े लोगों को शासन की परिवर्तन योजना के प्रति जागरूक करना है। इसमें अधिकृत स्क्रैपिंग केंद्रों के माध्यम से पुराने वाहनों को स्क्रैप कराने की प्रक्रिया, इसके बदले मिलने वाले प्रोत्साहन और नया वाहन खरीदने पर मिलने वाले लाभों की जानकारी दी जाएगी।
इसके अलावा वाहन निर्माता कंपनियों के डीलर्स नए वाहनों के माडल, आधुनिक तकनीक, सुरक्षा मानकों और पर्यावरण अनुकूल विशेषताओं से अवगत कराएंगे। वहीं, बैंक और वित्तीय संस्थान वाहन खरीदने के लिए उपलब्ध ऋण योजनाओं, ब्याज दरों और वित्तपोषण की प्रक्रिया की जानकारी देंगे।
वाहन मालिकों से पहुंचने की अपील
इससे वाहन स्वामियों और ट्रांसपोर्ट कारोबारियों को अपने पुराने वाहनों के स्थान पर नए और सुरक्षित वाहन खरीदने में मदद मिलेगी। एआरटीओ (प्रशासन) अशोक कुमार श्रीवास्तव ने जनपद की सभी ट्रांसपोर्ट यूनियनों, एसोसिएशनों, वाहन स्वामियों और ट्रांसपोर्ट आपरेटरों से मेले में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि परिवर्तन मेला परिवहन विभाग और कारोबार से जुड़े विभिन्न हितधारकों के बीच समन्वय स्थापित करने का अवसर है। इससे स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के हाउस टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत, एकमुश्त समाधान योजना की डेडलाइन बढ़ी; जानें नई तारीख
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।