विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद के हाउस टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत, एकमुश्त समाधान योजना की डेडलाइन बढ़ी; जानें नई तारीख

Published: Mon, 16 Nov 2026 07:07 PM (IST)

गाजियाबाद नगर निगम की हाउस टैक्स एकमुश्त समाधान योजना की समयसीमा बढ़ा दी गई है। अब बकायेदार 14 दिसंबर तक ...और पढ़ें

गाजियाबाद नगर निगम। फोटो-जागरण आर्काइव

गाजियाबाद नगर निगम। फोटो-जागरण आर्काइव

HighLights

  1. हाउस टैक्स योजना की समयसीमा एक महीने तक बढ़ाई गई।

  2. आवेदन की अंतिम तिथि अब 14 दिसंबर है।

  3. ब्याज और सरचार्ज पर पूरी छूट मिलेगी।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। नगर निगम के हाउस टैक्स बकायेदारों को राहत देने वाली एकमुश्त समाधान योजना के बावजूद वसूली की रफ्तार उम्मीद के मुताबिक नहीं है। करीब 2700 भवन स्वामियों ने योजना के तहत आवेदन कर 19 करोड़ रुपये का डिमांड जनरेट कराया है, लेकिन निगम के खाते में अब तक केवल पांच करोड़ रुपये ही पहुंचे हैं।

कम वसूली को देखते हुए नहीं, बल्कि योजना का लाभ लेने से छूट गए भवन स्वामियों को मौका देने के लिए शासन ने इसकी समयसीमा एक महीने बढ़ा दी है।

समय सीमा बढ़ने से बकायेदारों को राहत

समय सीमा बढ़ने से अब बकायेदारों को राहत पाने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। पहले योजना में शामिल होने के लिए 14 नवंबर तक आवेदन करना था। शासन ने इसे बढ़ाकर 14 दिसंबर कर दिया है।

इसी तरह बकाया हाउस टैक्स जमा करने की अंतिम तारीख भी 15 दिसंबर से बढ़ाकर 15 जनवरी 2027 कर दी गई है।

ब्याज और सरचार्ज से मिलेगी राहत

योजना की खास बात यह है कि इसमें पुराने हाउस टैक्स बकाये पर लगने वाले ब्याज और सरचार्ज से पूरी तरह छुटकारा मिल रहा है। भवन स्वामियों को ब्याज और सरचार्ज के मद में कोई राशि नहीं देनी होगी।

उन्हें सिर्फ मूल हाउस टैक्स जमा करके बकाये का निपटारा करने का अवसर मिलेगा। यह सुविधा आवासीय के साथ-साथ व्यावसायिक संपत्तियों के बकायेदारों के लिए भी उपलब्ध है।

टैक्स निर्धारण अधिकारी ने दी जानकारी

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अनिरुद्ध कुमार सिंह के अनुसार ने बताया कि करीब 2700 भवन स्वामी योजना के तहत आवेदन कर चुके हैं। इनके आधार पर 19 करोड़ रुपये की मांग निर्धारित हुई है, जबकि पांच करोड़ रुपये ही जमा हुए हैं।

योजना की अवधि बढ़ने से अब उन भवन स्वामियों को भी राहत मिलेगी, जो किसी कारण से पहले आवेदन नहीं कर पाए थे। वहीं, निगम के सामने शेष बकाया राशि को जमा कराने की चुनौती रहेगी।

यह भी पढ़ें- कागजों में 130 करोड़ का टर्नओवर, मौके पर फर्म ही गायब; गाजियाबाद में 23.35 करोड़ का बड़ा GST फ्रॉड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।