नाबालिग ने चलाई गाड़ी तो भरना होगा 25 हजार रुपये का जुर्माना, गाजियाबाद के अधिकारियों ने दी सख्त चेतावनी
गाजियाबाद में सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत विद्यावती मुकुंद लाल गर्ल्स कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दी।
-1795454592502_m.webp)
जागरूकता कार्यक्रम में शामिल छात्र। फोटो-जागरण
HighLights
विद्यावती गर्ल्स कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
नाबालिगों के वाहन चलाने पर अभिभावकों को भारी जुर्माना और जेल।
परिवहन विभाग ने यातायात नियमों और सुरक्षित वाहन संचालन की जानकारी दी।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत विद्यावती मुकुंद लाल गर्ल्स कॉलेज में सोमवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें परिवहन विभाग के यात्री कर अधिकारी आशुतोष उपाध्याय और राजेश्वर कुशवाहा ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. रचना प्रसाद ने कहा कि सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक के जीवन से जुड़ा विषय है। छात्राएं स्वयं नियमों का पालन करने के साथ परिवार और समाज को भी जागरूक करें।
अधिकारियों ने दी सुरक्षित वाहन संचालन की जानकारी
रोड सेफ्टी क्लब प्रभारी डॉ. गुड़िया बानो ने युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। अधिकारियों ने हेलमेट, सीट बेल्ट, यातायात संकेतों और सुरक्षित वाहन संचालन की जानकारी दी। बताया कि 18 वर्ष से कम आयु में वाहन चलाना अपराध है।
ऐसा करने पर अभिभावक या वाहन स्वामी को तीन माह की जेल और 25 हजार रुपये तक जुर्माना हो सकता है। वाहन का पंजीकरण 12 माह के लिए निरस्त करने का भी प्रावधान है। कार्यक्रम में एनएसएस, एनसीसी की छात्राएं और शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।