विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में नर्स का आरोप- युवक ने कार में किया दुष्कर्म और बनाया वीडियो; पुलिस बोली- नहीं मिली शिकायत

By Vinit Edited By: Neeraj Tiwari
Published: Sat, 12 Sep 2026 09:33 PM (IST)

गाजियाबाद में एक 36 वर्षीय महिला नर्स ने युवक पर दुष्कर्म और आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ...और पढ़ें

पीड़िता का आरोप है कि कई दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।

पीड़िता का आरोप है कि कई दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।

HighLights

  1. 36 वर्षीय नर्स ने युवक पर दुष्कर्म और वीडियो बनाने का आरोप लगाया।

  2. पीड़िता का आरोप, पुलिस ने शिकायत के बावजूद केस दर्ज नहीं किया।

  3. डीसीपी ने कहा, शिकायत मिलने पर तुरंत जांच और कार्रवाई होगी।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र निवासी 36 वर्षीय महिला नर्स ने एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि 25 अगस्त की रात हुई घटना के दौरान युवक ने उनका आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया है। पीड़िता ने घटना के बाद पुलिस को डायल-112 पर सूचना दी। आरोप है कि कई दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।

मोरटा के पास कार में महिला के साथ दुष्कर्म

पीड़िता के अनुसार वह मूल रूप से महाराष्ट्र की रहने वाली हैं और एक अस्पताल में नर्स हैं। 24 अगस्त को एक पेट्रोल पंप पर उन्हें अंकित गुर्जर नामक युवक ने कैश न होने पर पेट्रोल दिलाने में मदद की थी।

इसके अगले ही दिन 25 अगस्त की रात युवक उनकी सोसायटी में आ गया और उन्हें फोन कर बुलाया। पीड़ित का कहना है कि युवक उन्हें जबरन कार में डालकर ले गया और मोरटा के पास कार में महिला के साथ दुष्कर्म किया।

महिला ने डीजीपी को भेजी ईमेल

इसके बाद आरोपित उन्हें रास्ते में कार से उतारकर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने देर रात करीब एक बजे पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि मधुबन बापूधाम थाने में शिकायत देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

महिला ने दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में अपनी मेडिकल जांच कराई। महिला ने मेल पर डीजीपी को भेजी अपनी शिकायत में कहा है कि एफआइआर दर्ज करने और फोरेंसिक साक्ष्य एफएसएल भेजने में देरी से मामले के महत्वपूर्ण साक्ष्य प्रभावित हो सकते हैं।

'डेढ़ लाख रुपये देकर चुप रहने को कहा'

पीड़िता ने आरोपित के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज करने, उसे गिरफ्तार करने और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। महिला ने मधुबन बापूधाम पुलिस पर परेशान करने का भी आरोप लगाया है।

पीड़िता का कहना है कि आरोपित ने उन्हें डेढ़ लाख रुपये मुंह बंद करने के लिए दिए। पीड़िता ने सुप्रीम कोर्ट में भी मेल किया है। इस संबंध में डीसीपी सिटी धवल जायसवाल का कहना है कि पीड़िता की शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर शीघ्र केस दर्ज कर जांच कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें- BRICS Summit के चलते गाजियाबाद-दिल्ली के बीच 44 ट्रेनें प्रभावित, 13 रद और 13 का बदला रूट

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद की वार्तालोक सोसायटी में आवारा कुत्तों का खौफ, घरेलू सहायिका पर हमला