BRICS Summit के चलते गाजियाबाद-दिल्ली के बीच 44 ट्रेनें प्रभावित, 13 रद और 13 का बदला रूट
दिल्ली में चल रहे ब्रिक्स सम्मेलन के कारण गाजियाबाद से दिल्ली के बीच 44 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं, जिससे यात्रियों ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
ब्रिक्स सम्मेलन के कारण 44 ट्रेनें गाजियाबाद-दिल्ली मार्ग पर प्रभावित।
13 ट्रेनें रद्द, 13 के मार्ग बदले, 11 ट्रेनें देरी से चलीं।
यात्रियों को भारी असुविधा और अतिरिक्त खर्च का सामना करना पड़ा।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। दिल्ली में चल रहे ब्रिक्स सम्मेलन के चलते कई ट्रेनों के संचालन पर ब्रेक लग गया है। साथ ही कई ट्रेनों के रूट बदलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ब्रिक्स सम्मेलन के चलते गाजियाबाद से दिल्ली के बीच चलने वाली 44 ट्रेन प्रभावित हुईं हैं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। इनमें 13 ट्रेन कैंसिल की गईं हैं। 13 ट्रेनों के रूटों में परिवर्तन किया गया है। 11 ट्रेन देरी से चलाई गई हैं और सात ट्रेनों के कुछ स्टेशनों में बदलाव किया गया है।
इन ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन
पलवल-शकूरबस्ती ईएमयू, गाजियाबाद-नई दिल्ली ईएमयू, नई दिल्ली-पलवल महिला स्पेशल, गाजियाबाद-पुरानी दिल्ली ईएमयू आने-जाने वाली ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है।
श्रमजीवी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-रांची राजधानी, नई दिल्ली-कोलकाता राजधानी, नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी, नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।
इन ट्रेनों के समय में परिवर्तन
संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, बनारस-नई दिल्ली, पश्चिमांचल एक्सप्रेस, पंजाब मेल, अमृत भारत, तमिलनाडु एक्सप्रेस, लखनऊ मेल के संचालन के समय में परिवर्तन किया गया है। इससे दैनिक यात्रियों को अधिक परेशानी हुई है।
स्टेशन पर पहुंचने के बाद यात्रियों को अन्य वाहनों का सहारा लेकर यात्रा करनी पड़ रही है। जिसके चलते अतिरिक्त खर्च भी पड़ रहा है। रेलवे अधिकारियों का दावा है कि ने ब्रिक्स सम्मेलन के चलते रविवार को कुछ ट्रेन प्रभावित रहेंगी। इसके बाद सभी ट्रेन अपने निर्धारित समय पर चलाई जाएंगी।
