विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर नरकटियागंज रेलखंड पर पिपरा में OHE फेल, डेढ़ घंटे फंसीं ट्रेनें और DRM सैलून

Published: Sat, 12 Sep 2026 04:42 PM (IST)

Bihar Indian Railways News: मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर पिपरा स्टेशन के पास ओएचई इंसुलेटर क्षतिग्रस्त होने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो ...और पढ़ें

ओएचई का इंसुलेटर क्षतिग्रस्त होने से फंसी ट्रेनें। फोटो: जागरण

ओएचई का इंसुलेटर क्षतिग्रस्त होने से फंसी ट्रेनें। फोटो: जागरण

HighLights

  1. पिपरा स्टेशन पर ओएचई इंसुलेटर क्षतिग्रस्त होने से बिजली बाधित।

  2. मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर डेढ़ घंटे तक परिचालन ठप रहा।

  3. डीआरएम की स्पेशल ट्रेन और सप्तक्रांति एक्सप्रेस भी फंसीं।

संवाद सहयोगी जागरण, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)। Muzaffarpur Narkatiaganj Rail Line: मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर शनिवार को पिपरा रेलवे स्टेशन के समीप ओएचई का इंसुलेटर क्षतिग्रस्त हो गया।

ओवरहेड तार में विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण सुबह 9:50 बजे से पूरे रेलखंड पर परिचालन ठप हो गया। इस दौरान मुजफ्फरपुर से बापूधाम मोतिहारी का विंडो निरीक्षण कर रहे समस्तीपुर मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्र की स्पेशल ट्रेन पिपरा स्टेशन पर ही रुक गई।

सप्तक्रांति समेत कई ट्रेनें रुकीं

बिजली सप्लाई ठप होने से अप और डाउन दोनों लाइनों पर ट्रेनें जहां-तहां खड़ी हो गईं। गाड़ी संख्या 12558 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस चकिया और पिपरा के बीच आउटर पर फंसी रही।

वहीं 63311 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज मेमू पैसेंजर ट्रेन महवल स्टेशन पर मेन लाइन पर खड़ी रही, जिससे यात्रियों को अफरा-तफरी और परेशानी का सामना करना पड़ा।

डेढ़ घंटे बाद परिचालन बहाल

सूचना मिलते ही रेलवे की विद्युत विभाग टीम ने मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 11:15 बजे ओएचई की तकनीकी गड़बड़ी दूर कर विद्युत आपूर्ति बहाल की गई।

इसके बाद ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो सका, जबकि रेलवे अधिकारी अब ओएचई इंसुलेटर खराबी के कारणों की जांच कर रहे हैं।