विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सर्दी से पहले दुरुस्त होंगे रैन बसेरे, मरम्मत पर खर्च होंगे 10.43 लाख, चार स्थानों पर कराए जाएंगे काम

Published: Tue, 10 Nov 2026 11:46 PM (IST)

गाजियाबाद नगर निगम सर्दी से पहले बेघर लोगों के लिए रैन बसेरों की मरम्मत कराएगा। इस कार्य पर 10.43 लाख ...और पढ़ें

गाजियाबाद में रैन बसेरा। फोटो-जागरण आर्काइव

गाजियाबाद में रैन बसेरा। फोटो-जागरण आर्काइव

HighLights

  1. सर्दी से पहले रैन बसेरों की मरम्मत की तैयारी।

  2. गाजियाबाद नगर निगम 10.43 लाख रुपये खर्च करेगा।

  3. एक महीने में सभी कार्य पूरे करने का लक्ष्य।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। सर्दी में खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर बेघर लोगों को राहत देने के लिए नगर निगम ने रैन बसेरों को दुरुस्त करने की तैयारी की है।

शहर के पांच रैन बसेरों में मरम्मत और रंगाई-पुताई कराई जाएगी। इसके लिए 10.43 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। नगर निगम ने एक महीने में सभी कार्य पूरे कराने का लक्ष्य रखा है।

चार स्थानों पर कराया जाएगा काम

नगर निगम की योजना के तहत सिटी जोन के चार स्थानों पर काम कराया जाएगा। वार्ड आठ और 12 में मालीवाड़ा तथा पुराने बस अड्डे के पास स्थित रैन बसेरों की मरम्मत पर 4.91 लाख रुपये खर्च होंगे।

वहीं, वार्ड-84 राजनगर स्थित आश्रय स्थल को दुरुस्त करने और रंगाई-पुताई पर 1.32 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वार्ड-46 मैनापुर के रैन बसेरे पर 2.29 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।

एक महीने में काम पूरा कराने का लक्ष्य

इसके अलावा कविनगर जोन में नासिरपुर फाटक स्थित आश्रय स्थल की मरम्मत पर 1.60 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इन कार्यों में भवनों की मरम्मत के साथ रंगाई-पुताई भी शामिल है।

नगर निगम के मुख्य अभियंता एनके चौधरी ने बताया कि सर्दी के मौसम को देखते हुए रैन बसेरों को दुरुस्त कराया जा रहा है। सभी कार्यों को एक महीने में पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद की बदलेगी तस्वीर, NH-09 पर 2.84 करोड़ से बनेगा भव्य प्रवेश द्वार; जारी हुआ टेंडर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।