गाजियाबाद में NH-9 पर आग का गोला बना मिनी ट्रक, फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी से नहीं फटे CNG सिलिंडर; टला बड़ा हादसा
गाजियाबाद में एनएच-9 पर दिल्ली से मुरादाबाद जा रहे एक मिनी ट्रक में आग लग गई, जिसमें तिरपाल, गीजर और ...और पढ़ें
-1794714268870_m.webp)
एनएच-9 पर आग का गोला बना मिनी ट्रक। वीडियो ग्रैब
HighLights
गाजियाबाद के एनएच-9 पर मिनी ट्रक में लगी आग।
ट्रक में तिरपाल, गीजर, इलेक्ट्रिकल सामान और खिलौने थे।
दमकल ने सीएनजी सिलेंडर बचाकर बड़ा हादसा टाला।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद में एनएच-9 पर रविवार सुबह दिल्ली से मुरादाबाद जा रहे मिनी ट्रक में आग लग गई। ट्रक में तिरपाल, गीजर, इलेक्ट्रिकल सामान, खिलौने और घरेलू उपयोग की अन्य वस्तुएं भरी हुई थीं। वाहन के दोनों तरफ सीएनजी सिलिंडर लगे होने के कारण आग से बड़े हादसे की आशंका थी।
सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। दमकलकर्मियों ने दोनों सीएनजी सिलिंडरों को आग की चपेट में आने से बचा लिया।
मौके पर पहुंची टीम
मुख्य अग्निशमन अधिकारी सौरभ कुमार सिंह के मुताबिक, रविवार सुबह 7:19 बजे फायर स्टेशन कोतवाली को एनएच-9 पर मिनी ट्रक में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद स्वदेशी कंपाउंड और फायर स्टेशन कोतवाली से एक-एक फायर टेंडर घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
उधर, मौके पर पहुंचने पर दमकलकर्मियों ने तत्काल होज पाइप फैलाकर आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। कुछ ही समय में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इसके साथ ही ट्रक के दोनों तरफ लगे सीएनजी सिलिंडरों को सुरक्षित बचा लिया गया।
फायर विभाग की टीम ने इसके बाद कूलिंग की कार्रवाई शुरू की। मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ चालक रूबल सिंह, ट्रांसपोर्ट मालिक संजय और सामान के मालिक हनु सिंह मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम की वूलन मार्केट में लगी भीषण आग, कपड़ों की 25 दुकानें जलकर राख; काबू पाने में जुटी दमकल टीम