विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम की वूलन मार्केट में लगी भीषण आग, कपड़ों की 25 दुकानें जलकर राख; काबू पाने में जुटी दमकल टीम

Published: Sun, 15 Nov 2026 08:19 AM (IST)Updated: Sun, 15 Nov 2026 09:06 AM (IST)

गुरुग्राम के पटौदी स्थित रामलीला मैदान में रविवार तड़के वूलन मार्केट में भीषण आग लग गई, जिससे लगभग 25 दुकानें ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. पटौदी वूलन मार्केट में रविवार तड़के लगी भीषण आग।

  2. लगभग 25 दुकानें और करोड़ों के गर्म कपड़े जलकर राख।

  3. पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

संवाद सहयोगी, पटौदी (गुरुग्राम)। गुरुग्राम में पटौदी के रामलीला मैदान में रविवार तड़के वूलन मार्केट में आग लग गई। आग लगने से लगभग 25 दुकानें जलकर राख हो गईं। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी मार्केट लपटों की चपेट में आ गई।

सूचना मिलने पर पटौदी और मानेसर से पहुंची दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं। अभी दमकल की टीम आग पर काबू पाने में जुटी हुई है।

रामलीला मैदान के पूर्वी हिस्से में हर वर्ष नवंबर से फरवरी तक वूलन मार्केट लगाई जाती है। इस बार हिमालय ट्राइबल ट्रेड एसोसिएशन के तत्वावधान में 4 नवंबर से शुरू हुई मार्केट में हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के दुकानदारों की दुकानें थीं।

WhatsApp Image 2026-11-15 at 08.13.54

दुकानदारों के अनुसार, प्रत्येक दुकान में लाखों रुपये के गर्म कपड़े रखे हुए थे। सर्दी का मौसम अभी पूरी तरह शुरू नहीं होने के कारण नाम मात्र की ही बिक्री हुई थी और अधिकांश माल बिकना बाकी था।

सुबह 4 बजे देखी आग

बताया जा रहा है कि सुबह लगभग 4 बजे एक महिला ने आवाज सुनी और उठकर देखा तो मार्केट में आग लगी हुई थी। उसने अन्य लोगों को जगाया, लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी।

वहीं, दुकानदारों का कहना है कि मैदान में बिजली की कोई तार नहीं जा रही थी और न ही गैस चूल्हा या आग जलाने का कोई अन्य सामान रखा था। ऐसे में आग लगने के कारणों को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-11-15 at 08.35.56

जांच करने में जुटी पुलिस

इस घटना में दुकानदारों की पूरी पूंजी जलकर नष्ट हो गई। दूर-दराज के राज्यों से रोजी-रोटी कमाने आए इन व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। कुछ दुकानदारों ने आग लगाए जाने की आशंका भी जताई है। हालांकि, आग लगने का वास्तविक कारण पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।