विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में पैदल यात्रियों को मिलेगी राहत, NH-9 और DME पर बनेंगे तीन एफओबी; वेव सिटी के पास काम शुरू

Published: Sat, 05 Sep 2026 06:21 PM (GMT+05:30)

गाजियाबाद में एनएच-9 और डीएमई पर तीन नए फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) बनाए जाएंगे, जिससे पैदल यात्रियों को सुरक्षित आवागमन ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. गाजियाबाद में NH-9 और DME पर तीन FOB बनेंगे।

  2. वेव सिटी के पास फुट ओवर ब्रिज का काम शुरू।

  3. पैदल यात्रियों को सुरक्षित सड़क पार करने में मदद मिलेगी।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। एनएच नौ और डीएमई पर वेब सिटी पास और एनएच नौ पर मोनाड यूनिवर्सिटी पास फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) बनाए जाएंगे। वेव सिटी के पास काम शुरू करने के लिए बैरिकेडिंग कर दी गई है। एफओबी बनने से पैदल राहगीरों को फायदा मिलेगा।

वेब सिटी, क्रासिंग रिपब्लिक, आदित्य वर्ल्ड सिटी सहित कई आवासीय क्षेत्रों के लोगों के लिए मौजूदा अंडरपास काफी दूर पड़ते हैं। ऐसे में लोग समय बचाने के लिए कई बार सीधे एक्सप्रेसवे पार करने का जोखिम उठाते हैं।

तेज रफ्तार वाहनों के बीच पैदल सड़क पार करने की वजह से यहां हादसों का खतरा बना रहता है। इसी तरह मोनाड यूनिवर्सिटी के आसपास के लोग लंबी दूरी तक करके अंडर पास होकर एनएच नौ पर एक ओर दूसरी ओर आ रहे थे।

C-143-1-NOI1042-451649

वेव सिटी के पास एनएच-9 पर चल रहा फुट ओवर ब्रिज बनाने का कार्य। जागरण

इन दोनों स्थानों पर एनएचएआइ एफओबी बनाने जा रहा है। एफओबी की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि इसमें केवल सीढ़ियों की व्यवस्था नहीं होगी, बल्कि दोनों ओर रैंप भी बनाए जाएंगे। इससे बुजुर्गों, दिव्यांगों और बच्चों को एक्सप्रेसवे पार करने में आसानी होगी।

लंबे समय से इस क्षेत्र के निवासी सुरक्षित पैदल आवागमन के लिए अलग व्यवस्था की मांग कर रहे थे।

विजयनगर में भी प्रस्तावित एफओबी 

विजयनगर बाईपास पर भी पैदल यात्रियों के लिए एफओबी बनाना प्रस्तावित है। एनएचएआइ ने इसका डिजाइन तैयार कर मंत्रालय से मंजूरी ले ली थी। एनएचएआइ ने निर्माण के लिए नगर निगम से जमीन मांगी है।

जमीन उपलब्ध नहीं होने के कारण इसका काम शुरू नहीं हो सका है। यहां एफओबी बनने से विजयनगर और बागू कृष्णानगर के लाखों लोगों को फायदा मिलेगा।

जाम से निपटने के लिए दो यू-टर्न होंगे चौड़े 

लालकुआं से डासना के बीच डीएमई और एनएच नौ पर जाम कम करने के लिए आइएमएस कालेज और मणिपाल अस्पताल के पास बने अंडरपास के नीचे यू-टर्न की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। लालकुआं क्षेत्र में यू-टर्न को करीब 15 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा।

सर्विस लेन को मुख्य सड़क से जोड़कर अतिरिक्त लेन भी बनाई जाएगी। इससे भारी वाहनों को मोड़ने परेशानी नहीं होगी। डीएमई और एनएच नौ का ट्रैफिक अधिक सुचारु हो सकेगा। मणिपाल अस्पताल के पास भी यू-टर्न चौड़ा किया जाएगा। जिससे दिल्ली की ओर से आने वाले वाहन आसानी से वेव सिटी की तरफ जा सकेंगे।

लालकुआं और विजयनगर में बन रहे नए रैंप 

एनएच नौ से औद्योगिक क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहनों को राहत देने के लिए लालकुआं और विजयनगर के पास नए रैंप बनाए जा रहे हैं। दोनों रैंप को सीधे सर्विस रोड से जोड़ा जाएगा। अक्टूबर के अंत तक इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य है।

इससे आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में आने-जाने वाले भारी वाहन चालकों को राहत मिलेगी। उन्हें लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- 'सवाई मान सिंह द्वार एफओबी पर जल्द हो अंतिम फैसला', दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश

यह भी पढ़ें- एफओबी निर्माण में चूक पड़ी भारी, सीढ़ियों के लिए अक्टूबर में बंद होंगे पलवल स्टेशन के प्लेटफार्म 7-8