विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Air Pollution: गाजियाबाद बना देश का सबसे प्रदूषित शहर, AQI 412 दर्ज; CPCB का डेटा जारी

Published: Wed, 11 Feb 2026 09:13 PM (IST)

गाजियाबाद देश का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है, बुधवार को AQI 384 दर्ज किया गया। लोनी में वायु गुणवत्ता गंभीर (AQI 412) बनी हुई है। पांच दिन की राहत के बाद प्रदूषण फिर बढ़ा है, जिससे लोगों को गले में खराश और आंखों में जलन हो रही है। सांस के मरीजों को विशेष परेशानी हो रही है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्रवाई कर रहा है, लेकिन संजय नगर में मीटर खराब होने से जानकारी नहीं मिल पा रही है।

गाजियाबाद देश का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है, बुधवार को AQI 384 दर्ज किया गया। फाइल फोटो

गाजियाबाद देश का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है, बुधवार को AQI 384 दर्ज किया गया। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। जिले में प्रदूषण की स्थिति बेहद खराब बनी हुई है। गाजियाबाद बुधवार को देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार, जिले का AQI 384 दर्ज किया गया। वहीं, लोनी की एयर क्वालिटी गंभीर बनी रही, जिसका AQI 412 रहा।

पांच दिन की थोड़ी राहत के बाद मंगलवार को जिले की एयर क्वालिटी बहुत खराब कैटेगरी में पहुंच गई, जिसका AQI 325 रहा। बुधवार को AQI में 59 पॉइंट की बढ़ोतरी हुई थी। अब राहत की कोई उम्मीद नहीं है। जहरीली हवा के कारण लोगों के गले में खराश और आंखों में जलन हो रही है।

सांस और अस्थमा के मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। इस बीच, संजय नगर में प्रदूषण मीटर खराब रहा, जिससे लोगों को AQI की जानकारी नहीं मिल पाई। उत्तर प्रदेश प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के रीजनल ऑफिसर अंकित सिंह ने बताया कि प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए कार्रवाई चल रही है और प्रदूषण फैलाने वालों पर नजर रखी जा रही है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।