विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में मोहित मर्डर केस के आरोपित ने पुलिस पर ताना तमंचा, जवाबी फायरिंग में हुआ घायल

By vinit Edited By: Neeraj Tiwari
Published: Fri, 03 Jul 2026 08:00 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 03 Jul 2026 08:01 AM (GMT+05:30)

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक में मोहित हत्याकांड के मुख्य आरोपी गौरव को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी। पुलिस के मुताबिक, ...और पढ़ें

न्यू शांति नगर में बुधवार हुए मोहित हत्याकांड के मुख्य आरोपित से पुलिस की हुई मुठभेड़।

न्यू शांति नगर में बुधवार हुए मोहित हत्याकांड के मुख्य आरोपित से पुलिस की हुई मुठभेड़।

HighLights

  1. मोहित हत्याकांड का मुख्य आरोपी गौरव मुठभेड़ में घायल।

  2. हथियार बरामदगी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर किया हमला।

  3. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गौरव के पैर में लगी गोली।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। क्राॅसिंग रिपब्लिक के न्यू शांति नगर में बुधवार हुए मोहित हत्याकांड के मुख्य आरोपित गौरव को शुक्रवार को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लग गई। पुलिस का दावा है कि हत्या में इस्तेमाल चाकू की बरामदगी के लिए उसे शांति नगर स्थित जल प्लांट के पास डंपिंग यार्ड ले जाया गया था।

इसी दौरान उसने झाड़ियों में छिपाकर रखा तमंचा निकालकर पुलिस टीम पर हमला करने का प्रयास किया।पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपित को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल के मुताबिक मोहित हत्याकांड में दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान गौरव ने पूछताछ में हत्या में इस्तेमाल चाकू छिपाने की बात बताई। इसके बाद पुलिस टीम उसकी निशानदेही पर बरामदगी के लिए शांति नगर के पास डंपिंग यार्ड पहुंची।

मौके पर पहुंचने के बाद गौरव पहले पुलिस टीम को इधर-उधर घुमाकर गुमराह करता रहा। इसी दौरान वह झाड़ियों की ओर गया और वहां पहले से छिपाकर रखा तमंचा निकाल लिया। आरोप है कि उसने पुलिस टीम पर हमला करने का प्रयास किया।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक गोली गौरव के पैर में लगी। इसके बाद उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। आरोपित के कब्जे से तमंचा और चाकू बरामद कर लिया गया है। उसका उपचार कराया जा रहा है। अन्य फरार आरोपितों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में हिंडन एयरपोर्ट के विस्तार का रास्ता साफ, 14 एकड़ जमीन पर किसानों ने दी सहमति

यह भी पढ़ें- ISRO, DRDO और एयर इंडिया को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने गाजियाबाद से दबोचा