एक फोन लेकर भागा, दूसरा बैग ले उड़ा... फिर खाते से निकाले 2.80 लाख; गाजियाबाद में सामने आया ठगी का खतरनाक तरीका
गाजियाबाद में एक युवक को मदद के नाम पर मोबाइल देना महंगा पड़ा। बदमाशों ने उसका फोन, लैपटॉप, नकदी और बैंक खाते से लाखों रुपये उड़ा लिए।
-1765075284615_v-1781827640160_v-1794739837912_v-1794804363904_m.webp)
जांच में जुटी पुलिस। जागरण
HighLights
मदद के बहाने युवक का मोबाइल फोन मांगा गया।
बदमाशों ने फोन और नकदी-लैपटॉप वाला बैग चुराया।
पीड़ित के बैंक खाते से 2.80 लाख रुपये निकाले गए।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद में मदद के नाम पर अनजान युवक को मोबाइल देना एक युवक को भारी पड़ा। दो बदमाशों ने अनोखे तरीके से जाल बिछाकर युवक का मोबाइल फोन और नकदी-लैपटॉप से भरा बैग पार कर दिया, बल्कि उसके बैंक खाते से भी लाखों रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अलीगढ़ के बरला थाना क्षेत्र स्थित गांव परौरा निवासी सौरभ कुमार 12 नवंबर की रात करीब 8 बजे एनएच-9 पर एचपी पेट्रोल पंप के पास उतरे थे और ताज हाईवे जाने के लिए आटो का इंतजार कर रहे थे।
इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे। उनमें से एक युवक ने सौरभ से जरूरी कॉल करने के बहाने उनका मोबाइल फोन मांगा। सौरभ ने इंसानियत के नाते अपना फोन उस युवक को दे दिया और अपना बैग पैरों के बीच रख लिया। फोन हाथ में आते ही युवक तेजी से भागने लगा।
नकदी से भरा बैग गायब
घबराए सौरभ अपना बैग वहीं छोड़कर उस युवक के पीछे दौड़े, लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर आंखों से ओझल हो गया। जब सौरभ निराश होकर वापस लौटे, तो उनका बैग भी गायब था, जिसे दूसरे बदमाश ने पार कर दिया था।
पीड़ित के मुताबिक, बैग में एक लैपटॉप, जरूरी दस्तावेज, 40 हजार रुपये नकद और दो अन्य मोबाइल फोन रखे थे। ठगी का सिलसिला यहीं नहीं रुका।
आरोपियों ने फोन और बैग में रखे सामान के जरिए सौरभ के एटीएम और यूपीआआई का इस्तेमाल कर उनके बैंक खाते से करीब 2.80 लाख रुपये भी निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।