गाजियाबाद: चाबी देने से इनकार करने पर पड़ोसी ने फावड़े से किया हमला, जातिसूचक शब्द भी कहे
गाजियाबाद के कनावनी गांव में मकान की चाबी देने से इनकार करने पर एक पड़ोसी ने फावड़े से हमला कर ...और पढ़ें

गाजियाबाद: चाबी देने से इनकार करने पर पड़ोसी ने फावड़े से किया हमला (एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
चाबी न देने पर पड़ोसी ने फावड़े से हमला किया।
पीड़ित को जातिसूचक शब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, आरोपी जल्द गिरफ्तार होगा।
अजय सक्सेना, साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनावनी गांव में मकान की चाबी देने से इन्कार करने पर पड़ोसी ने फावड़े से वार कर दिया। आरोप है कि आरोपित ने पीड़ित को जातिसूचक शब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित ने आरोपित पड़ोसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कनावनी डूब क्षेत्र निवासी विजय कुमार ने बताया कि उनका एक पड़ोसी अपने मकान की चाबी उन्हें दे गया था।
...जब आनंद तिवारी ने मांगी चाबी
बुधवार शाम पड़ोसी आनंद तिवारी ने पड़ोसी के मकान की चाबी मांगी। मकान में सामान रखा होने के चलते उन्होंने चाबी देने से मना कर दिया। आरोप है कि आनंद तिवारी ने उनपर फावड़े से वार कर दिया।
उनके चेहरे पर आंख के पास गंभीर चोट पहुंची। स्वजन बीच बचाव करने मौके पर पहुंचे। आरोप है कि आरोपित ने जातिसूचक शब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी।
एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने दी पूरी जानकारी
एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपित को गिरफ्तार कर आगे कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- जातिसूचक शब्द कहकर चैंबर के अंदर घुसकर सफाई करने का बनाया दबाव, यमुनानगर में सफाई कर्मचारियों से अभद्रता
