विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जातिसूचक शब्द कहकर चैंबर के अंदर घुसकर सफाई करने का बनाया दबाव, यमुनानगर में सफाई कर्मचारियों से अभद्रता

Published: Sun, 01 Feb 2026 01:55 PM (IST)

जगाधरी में नाले की सफाई कर रहे कर्मचारियों के साथ सुशील गर्ग नामक व्यक्ति ने अभद्रता की। आरोपित ने जातिसूचक ...और पढ़ें

जगाधरी में जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के कर्मचारियों के साथ अभद्रता (प्रतीकात्मक फोटो)

जगाधरी में जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के कर्मचारियों के साथ अभद्रता (प्रतीकात्मक फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, यमुनानगर। जगाधरी में नाले के चैंबर की सफाई कर रहे कर्मचारियों के साथ अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप सुशील गर्ग नाम के व्यक्ति पर लगा है। आरोपित ने कर्मचारियों को जातिसूचक शब्द भी कहे।

उन पर जबरदस्ती चैंबर के अंदर घुसकर काम करने का दबाव बनाया। इस संबंध में कर्मचारियों ने विभागीय अधिकारियों को शिकायत दी। जिसके बाद एसडीओ ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपित पर केस दर्ज कराया।

पुलिस को दी शिकायत में एसडीओ लाल सिंह ने बताया कि जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के कर्मचारी सुरेंद्र, बलराम, राज कुमार, रविंद्र कुमार और राजेश कुमार पुरानी कचहरी रोड जगाधरी में नाले के चैंबर की सफाई का सरकारी कार्य कर रहे थे। वहां पर उनके साथ सुशील गर्ग नाम के व्यक्ति ने अभद्रता की।

आरोपित ने सरकारी कार्य में बाधा डाली। कर्मचारियों के साथ गाली गलौज की गई। उन्हें जबरदस्ती चैंबर के अंदर घुसकर सफाई करने को मजबूर किया। मना करने पर उन्हें नौकरी से निकलवाने की धमकी दी और जातिसूचक शब्द कहे। जब कर्मचारी वहां से जाने लगे तो आरोपित ने एक कर्मचारी राजेश के पैर में कार से टक्कर मारी।