गाजियाबाद: मामूली कहासुनी में युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, तीन पर केस दर्ज
मुरादनगर के कन्नौजा गांव में मामूली कहासुनी के बाद एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया। ब्रजभूषण नामक ...और पढ़ें

मामूली कहासुनी में धारदार हथियार से जानलेवा हमला। सांकेतिक तस्वीर
HighLights
कन्नौजा गांव में मामूली कहासुनी के बाद हमला हुआ।
युवक ब्रजभूषण को धारदार हथियार से गंभीर चोटें आईं।
पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
संवाद सहयोगी, मुरादनगर (गाजियाबाद)। थाना क्षेत्र के कन्नौजा गांव में मामूली कहासुनी के चलते कुछ लोगाें ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घायल युवक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कन्नौजा गांव के रहने वाले जग्गू के अनुसार तीन दिन पहले उनका भाई ब्रजभूषण किसी काम के चलते खेत की ओर गया था।
रास्ते में गांव के रहने वाले तीन लोग खेत में बैठकर शराब पी रहे थे। किसी बात को लेकर उनके भाई की आरोपितों के साथ कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान आरोपितों ने युवक के साथ मारपीट की और धारदार हथियार से सिर पर प्रहार करके घायल कर दिया।
हमला करने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। घायल युवक को स्वजन ने अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवक के भाई की तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रोहित, शंकर और कपिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
