विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद में 1.25 लाख LPG उपभोक्ताओं ने नहीं कराई E-KYC, नाम कटने के डर से बनाई दूरी; 30 सितंबर तक मौका

Published: Mon, 28 Sep 2026 06:00 AM (IST)

गाजियाबाद में 1.25 लाख से अधिक एलपीजी उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है। ये उपभोक्ता दोहरे ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. गाजियाबाद में 1.25 लाख एलपीजी उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी नहीं कराई।

  2. दोहरे कनेक्शन के कारण उपभोक्ता ई-केवाईसी से पीछे हट रहे हैं।

  3. ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 30 सितंबर, नहीं तो गैस महंगी मिलेगी।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। जिले में घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शन के 1.25 लाख से अधिक उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने अब तक ई-केवाइसी नहीं कराई है। इनमें से कई उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनके पास एलपीजी कनेक्शन है और पीएनजी कनेक्शन भी है। दोहरे गैस कनेक्शन का लाभ लेने के लिए वो ई-केवाइसी कराने से अपने कदम पीछे हटा रहे हैं।

सरकार के निर्देश पर सभी एलपीजी कनेक्शनधारकों को ई-केवाइसी कराना अनिवार्य किया गया है। इसके लिए अब 30 सितंबर तक का समय निर्धारित किया गया है। इससे पहले जिला प्रशासन ने पीएनजी कनेक्शनधारकों से अपील की थी कि जिनके पास एलपीजी व पीएनजी दोनों कनेक्शन हैं, वे एलपीजी कनेक्शन से अपना नाम हटवा लें, इस अपील का सकारात्मक असर दिखाई नहीं दिया।

नाम हटाए जाने का डर

जिले में दो लाख कनेक्शनधारक ऐसे हैं, जिनके पास एलपीजी व पीएनजी दोनों कनेक्शन हैं। इनमें से बड़ी संख्या में लोगों ने अपने एलपीजी कनेक्शन को अब तक चालू रखा है। अब उनको डर है कि ई-केवाइसी होने के बाद उनका नाम एलपीजी कनेक्शन से हटाया जा सकता है।

यही वजह है कि ई-केवाइसी कराने नहीं आ रहे हैं। जिला पूर्ति अधिकारी अमित तिवारी का कहना है कि ई-केवाइसी न कराने वालों को गैस रिफिल करके देना बंद कर दिया है। 30 सितंबर तक जो लोग ई-केवाइसी नहीं कराएंगे, उनको एलपीजी सिलिंडर में गैस महंगे दाम पर भरकर दी जाएगी। इसलिए सभी से अपील है कि तय समय तक ई-केवाइसी अवश्य करा लें।

यह भी पढ़ें- घरेलू गैस कनेक्शन लेने के लिए अभी करना होगा इंतजार, पेट्रोलियम मंत्रालय ने लगाई है रोक

यह भी पढ़ें- कानपुर में 6 महीने से नए घरेलू गैस कनेक्शन पर रोक, आपूर्ति संकट से परेशान हुए उपभोक्ता