गाजियाबाद में बच्चों के खेलने को लेकर झगड़ा हुआ हिंसक, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-पत्थर; 5 गिरफ्तार
मुरादनगर की मालिक नगर कॉलोनी में बच्चों के खेलने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। लात-घूंसों, लाठी-डंडों ...और पढ़ें
-1773108957194_m.webp)
संघर्ष के दौरान घर पर पथराव करते एक पक्ष के लोग। (वीडियो ग्रैब)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, मुरादनगर (गाजियाबाद)। थाना क्षेत्र की मालिक नगर कालोनी में रविवार रात बच्चों के खेलने को लेकर हुए झगड़े में दो पक्ष के बीच खूनी संघर्ष हो गया।
इस दौरान दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर लात घूंसों और लाठी डंडो से हमला किया। इसके अलावा दोनों और से जमकर पत्थर भी चले। मामले में पुलिस ने 14 लोगों पर केस दर्ज कर पांच को गिरफ्तार कर लिया है।
मलिक नगर कालोनी में रविवार रात बच्चे खेल रहे थे। स्थानीय व्यक्ति साकिब ने बच्चों के खेलने का विरोध करते हुए उनको बुरा भला कहने लगा। इस बात को लेकर साकिब और शमशाद के बीच कहासुनी हो गई।
बाद में दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे के आमने सामने आकर भिड़ गए। इस दौरान पक्ष के लोगों ने लात- घूसों व लाठियों से एक- दूसरे पर हमला किया। बाद में दोनों ओर से पत्थर भी चले।
कॉलोनी में बना अफरा-तफरी का माहौल
इस दौरान कालोनी में अफरातफरी का माहौल बन गया। लोग घबराकर घरों में चले गए। इस दौरान फायरिंग का भी आरोप है, हालांकि पुलिस इनकार कर रही है। संघर्ष के दौरान महिलाओं समेत दोनों पक्ष के छह लोग घायल हो गए।
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लाठी फटकार लोगों को शांत कराया। कुछ लोग रात में फरार हाे गए। पुलिस ने मौके पर वीडियोग्राफी भी की। दोनों पक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी।

घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। एसीपी मसूरी ने बताया कि दारोगा विनोद कुमार की तहरीर पर साकिब, फुरकान, नौशाद, समीर, इकबाल, रमजान,सावेज, मेहताब, मेहरु, अहमद, आसिफ, शोएब, साजिद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कर ली है।
इस मामले में फुरकान, साकिब, समीर, महताब व शमशेर को गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़ें- बाराबंकी में विवाद के बाद पहुंची पुलिस के लौटते ही खूनी संघर्ष, दबंगों ने घर में घुसकर अधेड़ को उतारा मौत के घाट
