विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाराबंकी में विवाद के बाद पहुंची पुलिस के लौटते ही खूनी संघर्ष, दबंगों ने घर में घुसकर अधेड़ को उतारा मौत के घाट

Published: Mon, 09 Mar 2026 04:00 AM (IST)

पुलिस के जांच कर लौटने के बाद बाराबंकी में विपक्षियों ने एक किसान रामदेव को पीट-पीटकर मार डाला। मृतक त्रिवेदीगंज ब्लाक प्रमुख का रिश्तेदार बताया जा रहा है।

त्रिवेदीगंज सीएचसी पर मृतक के परिजनों से पूछताछ करते सीओ हैदरगढ़ समीर सिंह

त्रिवेदीगंज सीएचसी पर मृतक के परिजनों से पूछताछ करते सीओ हैदरगढ़ समीर सिंह

संवाद सूत्र, जागरण, बाराबंकी। मारपीट व विवाद के मामले में जांच करने आई पुलिस के लौटते ही विपक्षियों ने घर पर धावा बाेल दिया था। दूसरे पक्ष के व्यक्ति को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। मृतक मौजूदा त्रिवेदीगंज ब्लॉक प्रमुख का रिश्तेदार बताया जाता है।

लोनीकटरा के भोला का पुरवा निवासी मोहन व रामू, रामदेव के बीच चार मार्च को होली खेलने के दौरान विवाद हो गया था। मोहन ने अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत पुलिस से की थी।

रविवार सुबह गांव आई पुलिस ने मामले में जांच कर लौट गई। रामदेव का बेटा विनीत का आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद विपक्षी मोहन, दीपू, जीवन, मायाराम, मनोज, अंकुल व अमर सिंह ने घर पर हमला बोल दिया। पिता को पीटकर घायल कर दिया, वह बेहोश हो गए, उस समय पर घर पर महिलाएं ही थीं।

गंभीर रूप से घायल रामदेव को परिवारजन ने सीएचसी त्रिवेदीगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। हैदरगढ़ क्षेत्राधिकारी समीर सिंह ने परिवारजन से घटना के संबंध में जानकारी लेकर बयान दर्ज किए।

थानाध्यक्ष अभय कुमार मौर्य का कहना है कि प्रारंभिक जांच में शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण साफ होगा।

यह भी पढ़ें- हत्या की आशंका पर मजिस्ट्रेट ने अचानक खोदवाई कब्र, युवक का शव निकालकर भेजा गया पोस्टमार्टम